बाढ़ और सुखाड़ वाले क्षेत्रों में LJPR के कार्यकर्ता रहें सजग और अधिकारियों से करें पत्राचार- प्रदेश अध्यक्ष

पटना: लोजपा(रा) के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी ने राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश के अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राज तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का निर्देश है कि राज्य में जहां जहां बाढ़ की स्थिति है वहां स्थिति गंभीर हो सकती है।

जहां नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है वहां जनमानस का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन जिलों में पार्टी के जिलाध्यक्ष अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय समस्याओं के निदान को लेकर प्रखंड पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराएं। पत्र की एक प्रति प्रदेश कार्यालय को भी दें ताकि प्रदेश अध्यक्ष राज्य के मुख्यमंत्री से मिल कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया जा सके। आम जनमानस को बाढ़ के समय में हर सुविधाएं मिलनी चाहिए।

इसके साथ ही सुखाड़ वाले क्षेत्रों में भी पार्टी कार्यकर्ता अधिकारियों को मामले से अवगत कराएं। बैठक को संबोधित करते हुए राजू तिवारी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आम जनमानस के लिए संघर्ष करते रहे हैं। हमें बिहार फर्स्ट, बिहार फर्स्ट के संकल्प को आगे बढ़ाते रहना है।

यह भी पढ़ें- ‘Net Zero का सटीक अर्थ शुन्य कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन नहीं….’- डॉ शशिधर

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

LJPR LJPR LJPR

LJPR

Jeevika 20 Years Bihar: बिहार में 1.1 करोड़ से अधिक जीविका...

Jeevika 20 Years Bihar, पटना: बिहार में जीविका के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जदयू के प्रदेश कार्यालय में नीतीश संवाद कार्यक्रम...

Jamshedpur Illegal Parking: जमशेदपुर में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करना पड़ेगा...

Jamshedpur Illegal Parking, जमशेदपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग और यातायात बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। उपायुक्त...

Saran Flood Relief: बिहार के सारण में बाढ़ राहत के लिए...

Saran Flood Relief: बिहार के सारण जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। 2...