Lohardaga: Lohardaga नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर अब्दुल कादिर उर्फ छोटू निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें Lohardaga नगर परिषद के सभी 23 वार्ड पार्षदों ने भाग लिया।
केवल अब्दुल कादिर ने भरा थआ नामांकन
चुनाव के दौरान वार्ड संख्या 12 के पार्षद अब्दुल कादिर उर्फ छोटू द्वारा एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नामांकन की जांच एवं औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित कर दिया।
अब्दुल कादिर ने सभी वार्ड पार्षदों का आभार जताया
निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित Lohardaga उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर ने सभी वार्ड पार्षदों और वार्ड 12 की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे लोहरदगा के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में कार्य करेंगे और नगर को उन्नति की दिशा में आगे बढ़ाएंगे।
नगर परिषद अध्यक्ष ने दी बधाई
वहीं Lohardaga नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बोर्ड मिलकर शहर के विकास के लिए काम करेगा। उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता और हर घर जल उपलब्ध कराने की दिशा में प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही।
Highlights


