Lohardaga : जान बचाने को भागा पर जान गंवा बैठा युवक, यहां का है मामला…

Lohardaga : लोहरदगा में आज उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक का कुंए से शव बरामद किया गया। मृत युवक का नाम उमेश उरांव बताया जा रहा है। घटना कैरो थाना क्षेत्र के एड़ादोन गांव की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक हाथियों झुंड ने अचानक गांव में हमला बोल दिया।हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान कुछ ग्रामीण हाथियों को भगा रहे थे, इस दौरान अचानक हाथियों ने वापस मुड़कर ग्रामीणों पर हमला कर दिया।

भागने के क्रम में कुंए में गिरा युवक

इसी क्रम में उमेश भी जान बचाकर भाग रहा था। भागने के क्रम में वह एड़ादोन स्थित खेत के कुएं में गिर गया। उसके सिर में चोट लग गई थी। वह बेहोश हो कर पानी में डूब गया। रात होने के कारण ग्रामीणों को पता नहीं चला। रविवार को ग्रामीणों ने कुएं में शव को देखा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों से सहयोग से युवक के शव को कुंए से बाहर निकाला गया।

बाहर निकालने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद एसआई संजय कुमार ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Bhagalpur to Muzaffarpur Bus Service: भागलपुर-मुजफ्फरपुर के बीच 27 अक्टूबर से...

Bhagalpur to Muzaffarpur Bus Service: भागलपुर और मुजफ्फरपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन...

Jamui Farmer Success Story: जमुई के किसान चंद्रिका मंडल की बदली...

Jamui Farmer Success Story ,पटना:बिहार के जमुई जिले के कर्णपुर पंचायत निवासी 55 वर्षीय किसान चंद्रिका मंडल ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक...

Bihar Mid Day Meal Scheme: बिहार के 30 जिलों में मिड-डे...

Bihar Mid Day Meal Scheme, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में लापरवाही को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त...