बिहार विधानसभा सत्र Live : तेजस्वी ने ली शपथ, सदन में रामकृपाल से मिले गले

पटना : बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। बिहार विधानसभा में सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधायकों ने शपथ ग्रहण करना शुरू दिया। सबसे पहले उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ली है। उसके बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने शपथ लिया। इसके बाद वरीयता क्रम में मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ। विधानसभा सचिव ने क्रमवार शपथ के लिए विधायकों को आमंत्रित किया। इससे पहले प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव का संबोधन भी हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में मौजूद रहे।

विधानसभा सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित 243 विधायकों का शपथ ग्रहण हुआ

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित 243 विधायकों का शपथ ग्रहण हुआ दो दिसंबर को नए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। सत्र पांच दिसंबर तक संचालित होगा। सत्र में विपक्ष ने सरकार को घेरने तो सत्ता पक्ष ने विपक्ष को जवाब देने की तैयारी की है। सदन में पांच बैठकें होंगी। विधानसभा चुनाव और नई सरकार के गठन के बाद 18वीं विधानसभा की यह पहली बैठक है।

Vidhansabha Oath 2 22Scope News

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने लिया शपथ

सदन में आज नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने शपथ लिया। साथ ही इस संवैधानिक प्रक्रिया के बीच सदन से एक बेहद खूबसूरत और राजनीतिक सौहार्द से भरी तस्वीर सामने आई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) लालू प्रसाद यादव के कभी खास रहे अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से सांसद के बाद दानापुर सीट से विधायक बने रामकृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को गर्मजोशी से गले लगाया। ‘चाचा-भतीजा’ की इस मुलाकात ने सदन के माहौल को खुशनुमा बना दिया।

Vidhansabha Oath 22Scope News

पहली बार विधायक बनीं लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने ‘मैथिली’ में लिया शपथ

भाजपा की टिकट से अलीनगर सीट से पहली बार विधायक बनीं लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने मैथिली में शपथ लिया। साथ ही वह आज सदन में पीली साड़ी और पाग पहन कर शपथ लिया है।

Vidhansabha Oath 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत…

अंशु झा की रिपोर्ट

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...