Lok Sabha Election: छठे चरण में पांच बजे तक 57.7 फीसदी हुआ मतदान, यहां सबसे ज्यादा हुई वोटिंग

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज देशभर की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। पांच बजे तक 57.7 फीसदी मतदान हुआ है। बिहार में 52.24 प्रतिशत, हरियाणा में 55.93 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 51.35 प्रतिशत, झारखंड में 61.41 प्रतिशत, दिल्ली में 53.73 प्रतिशत, ओडिशा में 59.60 प्रतिशत, यूपी में 52.02 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 77.99 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

Lok Sabha Election: 3 बजे तक 49.20 फीसदी वोटिंग

वहीं 3 बजे तक 49.20 फीसदी वोटिंग हुई है। इनमें बिहार में 45.21 प्रतिशत, हरियाणा में 46.26 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 44.41 प्रतिशत, झारखंड में 54.34 प्रतिशत, दिल्ली में 44.58 प्रतिशत, ओडिशा में 48.44 प्रतिशत, यूपी में 43.95 प्रतिशत, और पश्चिम बंगाल में 70.19 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

बता दें कि, आज छठे चरण में जिन 58 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें दिल्ली की 7 सीटें, उत्तर प्रदेश की 14 सीटें, बिहार की 8 सीटें, पश्चिम बंगाल की 8 सीटें, हरियाणा की 10 सीटें, झारखंड की चार सीटें, ओडिशा की 6 सीटें और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हो रहा है।

Lok Sabha Election:

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई और पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को हो चुकी है। साथ ही छठे चरण की वोटिंग 25 मई यानी आज हो रही है। इसके अलावा सातवें चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026: बिहार के 10 प्रशिक्षु IPS...

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2025 बैच के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को कानून-व्यवस्था,...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: गुरु गोविंद सिंह जी के...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 360वीं जयंती यानी प्रकाश पर्व-2027 के भव्य आयोजन...

Maheshpur 63 KVA Transformer: पाकुड़ के मकदुमपुर गांव को मिली बिजली...

Maheshpur 63 KVA Transformer: झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सिलमपुर पंचायत के मकदुमपुर गांव के ग्रामीणों को लंबे समय से जारी...