प्रेमिका निकली सौतेली मां, सच जानकर किशोर ने की आत्महत्या की कोशिश

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रानीनगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 18 वर्षीय किशोर ने प्रेमिका के असली पहचान का खुलासा होने के बाद कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

सूत्रों के अनुसार, 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले इस किशोर की इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक महिला से पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान महिला ने अपनी असली उम्र छिपाते हुए खुद को तलाकशुदा बताया। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और कुछ समय बाद किशोर ने महिला को प्रेम प्रस्ताव दिया, जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद करीब सात महीने तक दोनों के बीच फोन और मैसेज के जरिए प्रेम प्रसंग चलता रहा।

घटना तब सामने आई जब किशोर ने एक दिन अपने पिता के फोन से रसोई गैस सिलेंडर बुक करने के लिए मैसेज बॉक्स खोला। वहां उसे अपने पिता और प्रेमिका के बीच हुई बातचीत और पुरानी चैट्स देखने को मिलीं। जब उसने ध्यान से पढ़ा तो चौंक गया, क्योंकि जिस महिला को वह प्रेमिका समझ रहा था, वह वास्तव में उसके पिता की दूसरी पत्नी थी।

पिता ने अपनी दूसरी शादी की बात परिवार के सभी सदस्यों से छुपा रखी थी। उनकी पहली पत्नी, जो किशोर की मां थी, कुछ साल पहले गुजर चुकी थी। जब किशोर को पता चला कि उसकी प्रेमिका दरअसल उसकी सौतेली मां है, तो वह मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गया।

सच्चाई सामने आने के बाद किशोर ने महिला को वीडियो कॉल किया और बताया कि वह उसकी असलियत जान चुका है और अब आत्महत्या करने जा रहा है। यह सुनकर महिला घबरा गई और तुरंत अपने पति को इस बारे में जानकारी दी। पिता यह सुनते ही दुकान छोड़कर घर की ओर दौड़े। जब वे घर पहुंचे तो देखा कि किशोर बिस्तर पर बेसुध पड़ा है।

परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति के साथ नहीं रह रही थी, जिससे इस पूरे मामले में और भी रहस्य गहरा गया है। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर हैरान हैं और चर्चा कर रहे हैं कि किस तरह एक अनजाने रिश्ते ने किशोर को इस कदर मानसिक आघात पहुंचाया कि उसने अपनी जान लेने की कोशिश की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...

PMCH Review Meeting: मरीज सुविधाओं पर सख्त निर्देश, Health Secretary Kumar...

 पटना के पीएमसीएच में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई और चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।PMCH...