Breaking-लोकसभा चुनाव में 1.82 करोड़ नए वोटर पहली बार देगें वोट

रांचीः इस साल अप्रैल में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ी घोषणा की है। चुनाव आयोग के अध्यक्ष राजीव कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है।

7 चरणों में संपन्न होगा चुनाव

आगामी लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरु हो जाएगा। इस बार यह चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगी। 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। बता दें कि 16 जून को लोकसभा का कार्यकाल खत्म होगा।

ये भी पढ़ें-Big breaking- इस दिन होगा गांडेय उपचुनाव 

चुनाव आयोग के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव का पर्व पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। भारत की चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है। इसके लिए हम 2 साल से तैयारी कर रहे थे। इसके लिए हमने देशभर में 800 डीएम और एसपी से तैयारी पर बात की है।

97 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर हैं देश में

हमने चुनाव को लेकर सभी राज्यों में जाकर समीक्षा की। सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण होगा। अब जाकर हम लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हैं। चुनाव की व्यापक तैयारी कर ली गई है। इस साल हमारे पास 97 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर हैं। इनमें से 49.7 करोड़ पुरुष वोटर हैं जबकि 47.1 महिला वोटर हैं।

ये भी पढ़ें-हो गया लोकसभा चुनाव के तारीख की घोषणा….

इस साल के लोकसभा चुनाव में 1.82 करोड़ नए वोटर पहली बार वोट देगें। इस बार 18 से 20 उम्र के लगभग 1 करोड़ 18 लाख वोटर वोट देने वाले हैं। जबकि 82 लाख वोटर 85 साल से ज्यादा उम्र के होंगे। इसके लिए देशभर में कुल 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

4 जून को आ जाएंगे चुनाव के नतीजे

इस बार 55 लाख इवीएम से चुनाव संपन्न कराया जाएगा। 4 जून से शुरु होकर चुनाव 7 चरणों में होगा और 1 जून को अंतिम चरण को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। इसके अलावे देश में 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होगें।

ये भी पढ़ें-और यहां महिला ने ससुराल में जड़ दिया ताला ! 

19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 89 सीटों में चुनाव होगा। 7 मई को तीसरे चरण में 94 सीटों पर जबकि चौथे चरण में 13 मई को 96 सीटों पर, पांचवे चरण में 20 मई को 49 सीटों पर, छठे चरण में 25 मई को 57 सीटों पर और 1 जून को सातवें चरण में 57 सीटों पर चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

 

 

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...