Flipkart कूरियर कार्यालय में लाखों की लूट, डिलीवरी बॉय की गोली लगने से मौत

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के खबरा एनएच-28 स्थित फ्लिपकार्ट कूरियर ऑफिस के दफ्तर में नौ की संख्या में हथियार से लैस अपराधी घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया। यह घटना रविवार की रात्रि नौ बजे के बाद की बताई जा रही है। इस मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी सुशील कुमार दलबल के साथ फ्लिपकार्ट कूरियर सर्विस पहुंचे और फ्लिपकार्ट कर्मियों से पूछताछ की। अपराधी भागने के दौरान में छुटी अपाचे बाइक भी बरामद कर लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कारवाई में जुटी हुई है। वहीं डीआईयू और एफएसएल की टीम मामले में जांच शुरू कर दी है।

इस मामले पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि लगभग नौ की संख्या में अपराधी हथियार के साथ खबरा स्थित फ्लिपकार्ट कूरियर सर्विस आकर चार लाख 93 हजार लूटी गई है। अलार्म बजने के कारण डिलीवरी बॉय प्रकाश मिश्रा को गोली मार दी गई, जिसका इलाज के दरमियान मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित कर अपराधियों को गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : जमीनी विवाद में फायरिंग, युवक को लगी गोली

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

CM Samrat Chaudhary Project Review: बिहार में बाढ़ प्रबंधन, एक्सप्रेस-वे और...

CM Samrat Chaudhary Project Review, पटना: बिहार में बाढ़ प्रबंधन, सड़क संपर्क और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति देने के लिए...

Jamshedpur Marine Drive Accident: हेमंत के मंत्रालय पर काला ग्रह का...

Jamshedpur Marine Drive Accident: एक के बाद एक आती दुखद खबरों को देखकर अब ऐसा लगने लगा है... जैसे हेमंत के मंत्रालय पर काले...

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी थाना...