सारण में फिर खिलेगा ‘कमल’

छपरा : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बच चुका है। देश की सभी पार्टियां चुनाव रंग में आ गई है। साथ ही पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। वहीं दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है जो कल यानी चार अप्रैल को खत्म हो जाएगी। इस बीच छपरा सारण के वर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी को तीसरी बार भाजपा का लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर शहर के निवासी टोला स्थित एक पार्टी हॉल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद राजीव प्रताप रूडी ने लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि बिहार 40 सीट और देश में 400 सेट इस बार हम जीतेंगे। उन्होंने कहा कि सारण लोकसभा क्षेत्र में वर्तमान समय में 33 हजार करोड़ रुपए का कार्य चल रहा है। इस अवसर पर छपरा विधायक डॉक्टर गुप्ता, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू, पूर्व विधान परिषद के उपसभापति सलीम प्रवेश और भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सहित दर्जनों भाजपा नेता मौजूद रहे।

वहीं पत्रकारों के द्वारा पूछे जाने पर कि राजद से प्रत्याशी लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी चुनाव मैदान में है ऐसे में इस बार कैसी चुनौती होगी। इस सवाल के जवाब में भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि मुझे अबतक किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जब तक नामांकन नहीं हो जाता मैं किसी को नहीं जानता। वहीं भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप ने यह भी कहा कि जिस तरह देश में मोदी की गारंटी है। इस तरह छपरा में भी राजीव प्रताप रूडी के जीतने की गारंटी है।

यह भी पढ़े : राजनीति में लालू के रोहिणी की हुई एंट्री, रूडी को देंगी टक्कर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Jamshedpur Road Issue: आखिर परसुडीह-गदरा सड़क पर क्यों गरमाई सियासत? दुलाल...

Jamshedpur Road Issue: पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता दुलल भुइयां ने परसुडीह-गादरा-गोविंदपुर सड़क की खराब हालत को लेकर स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी की कड़ी आलोचना...

स्वास्थ्य विभाग ने रेफरल व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के...

पटना : राज्य में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं मरीज-केंद्रित बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी स्वास्थ्य...

Dr Megha Rani World Record: दुनिया की सबसे तेज हिंदी हस्तलेखन...

Dr Megha Rani World Record Ranchi: सामाजिक कार्यकर्ता और आदिवासी नेता अनिल अमिताभ पन्ना ने हिंदी लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मेघा रानी से उनके...