Advertisement
Advertisement

Love Affair : प्रेम-प्रसंग मामले में प्रेमी ने काट लिया हाथ का नस, जाने क्या है पूरा मामला…

Love Affair : Gumla : गुमला में एक प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सामने ही अपने हाथ का नस काट लिया। युवक का नाम राहुल कुमार बताया जा रहा है और वह रांची का रहने वाला है। घटना के बाद प्रेमिका ने ही प्रेमी को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां फिलहाल प्रेमी का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi के रामलला पंडाल का फिर बढ़ा विवाद, थाना ने जारी कर दिया यह नोटिस और… 

Love Affair : 4 वर्षों से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

मिली जानकारी के मुताबिक राहुल का गुमला की रहने वाली एक युवती से करीब 4 वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनो प्रेमी युगल राजधानी रांची के एक कॉलेज में साथ में ही पढ़ाई करते हैं। कॉलेज खत्म होने के बाद युवती अपने गांव गुमला आ गई थी। घर आने के बाद दोनों के बीच काफी समय से बातचीत बंद थी। युवती ने भी राहुल से बात करना बंद कर दिया था।

बात नहीं होने से परेशान था प्रेमी

बात बंद होने के बाद से राहुल काफी परेशान चल रहा था। हाल के दिनों में राहुल अपनी प्रेमिका से बात करने का बहुत प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। किसी तरह उसने अपनी प्रेमिका को मिलने से के लिए बुलाया। प्रेमिका के आने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद प्रेमी ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। घटना के बाद प्रेमी का फिलहाल इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : जयराम महतो की पार्टी JLKM ने जारी की दूसरी लिस्ट, पढ़ें पूरी लिस्ट… 

 

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...