गढ़वा में झरने में डूबने से छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गढ़वा. भवनाथपुर श्रीबंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर नेपाल के खोह के पास नैना झरना में नहाने के दौरान डूबने से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान भवनाथपुर बाजार निवासी यूसुफ आजाद का 12 वर्षीय पुत्र इमरान आलम के रूप में हुई है। वहीं मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

डूबने से छात्र की मौत

वह राजकीय बुनियादी विद्यालय भवनाथपुर के कक्षा छठी का छात्र था। उधर घटना की जानकारी मिलते ही श्रीबंशीधर नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को झरने से निकलवाकर अनुमंडलीय अस्पताल ले गई।

जानकारी के अनुसार, इमरान आलम गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने दोस्तों के साथ नहाने नैना झरना गया हुआ था। नहाने के दौरान झरने की गहराई में जाने से वह डूब गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो उसके दोस्त वहां से भागकर घर आए तथा घटना की जानकारी मृतक के घरवालों को दी।

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...