Madhubani-सेफ्टी टैंक का शटरिंग खोलने अन्दर उतरे तीन मजदूरोंं की मौत, दो बेहोश

Madhubani-बिस्फी पतौना थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव में  एक नवनिर्मित सेफ्टी टैंक का शटरिंग खोलने के दौरान तीन मजदूरोंं की दम घुटने से मौत गयी, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार है.  दोनों का इलाज डीएमसीएच में किया जा रहा है.

बतलाया जा रहा है कि नवनिर्मित सेफ्टी टैंक का शटरिंग खोलने के दौरान राजमिस्त्री सेफ्टी टैंक अंदर उतरा, इस दौरान उसका दम घुटने लगा. जिसके बाद  कोई हलचल नहीं होता देख कर दूसरा व्यक्ति भी उतरा, अन्दर उतरे ही उसका भी दम घुटने लगा.

इस तरह एक एक कर कुल पांच लोग अन्दर उतर गये, लेकिन पांचों के द्वारा कोई हरकत नहीं होता देख कर बाहर खड़े लोगों  को परेशानी हुई. उसके बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. बाहर खड़े लोगों के द्वारा ढक्कन हटाने की कोशिश की जाने लगी. लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी ढक्कन नहीं उठ सका. इसके बाद जेसीबी को बुलाया गया, ढक्कन हटते ही पांच लोग अन्दर पड़े मिले, इसमें से तीन मजदूरोंं की मौत हो चुकी थी.

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...