Mahakumbh Fire: महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग, पीएम मोदी ने सीएम योगी को मिलाया फोन

Mahakumbh Fire: खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से है। यहां रविवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, महाकुंभ टेंट सिटी के सेक्टर 19 में अगलगी की घटना हुई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर सीएम योगी आदित्यानथ ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही पीएम मोदी ने सीएम योगी से फोन पर बातकर घटना की जानकारी ली।

Mahakumbh Fire: करीब 20 टेंट जले

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगलगी में करीब 20 टेंट जलकर खाक हो गए हैं। प्राथमिक जानकारी से संकेत मिला है कि खाना पकाने वाले सिलेंडर के विस्फोट के कारण आग लगी है। महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में दो सिलेंडर फट गए, जिससे शिविरों में भीषण आग लग गई। इसके बाद अग्निशामक कर्मी और एनडीआरएफ की एक टीम  ने आग पर काबू पाया।

Mahakumbh Fire: एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची

रिपोर्टों के अनुसार, एक शिविर स्थल पर आग की लपटें उठीं, जिसने क्षेत्र में लगे कई टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने में अग्निशमन टीम की सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

अब तक 77.2 मिलियन से अधिक तीर्थयात्रियों ने संगम में लगाई डुबकी

बता दें कि, महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा। 18 जनवरी तक 77.2 मिलियन से अधिक तीर्थयात्रियों ने महाकुंभ 2025 के दौरान संगम त्रिवेणी में डुबकी लगाई है।

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...