तरेत मठ के महंत सुदर्शनाचार्य को अयोध्या से आया बुलावा, प्राण प्रतिष्ठा का मिला निमंत्रण

288
Advertisment

नौबतपुर : आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर पटना के नौबतपुर तरेत मठ में भी काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। अयोध्या में आयोजित श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल होने के लिए मठ के महंत को वहां से निमंत्रण प्राप्त हुआ है। वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे लेकर 20 जनवरी को मठ के महंत सुदर्शनाचार्य जी महाराज अयोध्या में अपने पांच सदस्य संतों के साथ जाने की तैयारी में जुट गए हैं। बातचीत के क्रम में महंत सुदर्शनाचार्य जी ने बताया कि भारतवर्ष के लिए एक खुशी का माहौल है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि इसे सभी लोगों को इस खुशी के मौके पर अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होना चाहिए। यह पूछे जाने पर की कुछ राजनीतिक दलों द्वारा इस प्राण प्रतिष्ठा को मानने से इनकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो सनातन धर्म को मानने वाले होगे वह इस प्राण प्रतिष्ठा को कभी भी मानने से इनकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सनातन धर्म के लोगों को 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घर में पूजा अर्चना करनी चाहिए और दीप प्रज्वलितकरनी चाहिए।

अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates