धनबादः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154वे जयंती और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की 119वी जयंती के मौके पर सिटी सेंटर और गांधी सेवा सदन में गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम के दौरान जिले के उपायुक्त वरुण रंजन, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, DDC, सिटी एसपी समेत कई लोगों ने उनके प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर पुष्पांजलि की और श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर कलाकरों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन को तेने कहिए जी पराई पराई…और रघुपति राघव राजा राम…की प्रस्तुति दी.
वहीं डीसी ने खादी ग्राम उद्योग का निरीक्षण किया. जहां खादी के वस्त्रों पर गांधी जयंती के मौके पर 20% की छूट आम लोगों को दी जा रही है. उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पूरा देश आज उन्हें नमन कर रहा है. उन्होंने सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाया स्वदेशी का स्वाभिमान लोगों में जगाया. आजाद भारत में खुली हवा में सांस लेने का श्रेय महात्मा गांधी को जाता है. वहीं आज लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है. आजाद भारत में देश को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने अपना अहम योगदान दिया था.
रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल


