Advertisment

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास, IIRF रैंकिंग में पाया 20वां स्थान

मोतिहारी : मोतिहारी का महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF)-2024 में 50 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से 20वां स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। यह सफलता एमजीसीयू के शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और समग्र विकास के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करती है।

आईआईआरएफ रैंकिंग में देशभर के 1000 से अधिक संस्थानों का मूल्यांकन किया गया है। यह फ्रेमवर्क सात प्रमुख मापदंडों पर आधारित है। जिनमें शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, प्लेसमेंट प्रदर्शन, कॉर्पोरेट इंटरफेस, प्लेसमेंट रणनीतियां और समर्थन, शिक्षण संसाधन एवं पेडागोगी और भविष्य की ओरिएंटेशन शामिल हैं। एमजीसीयू के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने इस सफलता पर खुशी और गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि आईआईआरएफ-2024 में 20वां स्थान प्राप्त करना हमारे विश्वविद्यालय के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है।

उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे शैक्षणिक नवाचार, उत्कृष्ट अनुसंधान और समग्र विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस सफलता का श्रेय हमारे संकाय सदस्यों, छात्रों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को जाता है। उन्होंने कहा एमजीसीयू अपने मिशन के प्रति प्रतिबद्ध है। शिक्षा, अनुसंधान और सामुदायिक जुड़ाव के क्षेत्रों में और अधिक उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है और हमें गर्व है कि हमने यह मान्यता प्राप्त की है।

यह भी पढ़े : लूट खसोट का एक जरिया बन गया है MDM, खाने में परोसा जा रहा है पीलू

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सोहराब आलम की रिपोर्ट

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...