साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होंगे महेंद्र मलंगिया

मधुबनी : बिहार के लिए गौरव की बात है। मधुबनी के रहने वाले नाटककार महेंद्र मलंगिया को साहित्य अकादमी का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। 2024 में मैथिली भाषा और साहित्य श्रेणी में उनकी रचना ‘प्रबंध संग्रह’ के लिए इस पुरस्कार की घोषणा की गई है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2024 के लिए 20 भाषाओं में राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा की गई है। वहीं शेष तीन भाषाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा बाद में की जाएगी।

साहित्य प्रेमियों ने जताई खुशी

महेंद्र मलंगिया को साहित्य अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की घोषणा पर साहित्य प्रेमियों का कहना है कि उन्हें यह पुरस्कार उनके नाटक रचना के लिए मिला होता तो और भी बेहतर होता, फिर भी प्रसन्नता की बात है। मैथिली हेतु रचनाओं के चयन के लिए निर्णायक मंडल में इस वर्ष बुद्धिनाथ मिश्र, वशिष्ठ नारायण झा ‘ऋषि वशिष्ठ’ और गंगानाथ झा ‘गंगेश’ शामिल थे।

पत्रकारों और साहित्यकारों ने दी बधाई

महेंद्र मलंगिया को साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के मधुबनी जिला इकाई से जुड़े पत्रकारों और साहित्यकारों ने भी उन्हें बधाई दी है। इनमें साहित्य अकादमी बाल पुरस्कार विजेता अधिवक्ता डॉ. बीरेंद्र झा, संगठन के जिलाध्यक्ष साहित्यकार नारायण यादव, प्रो. शिव कुमार झा, प्रो. जगदीश प्रसाद यादव, सुरेश कुमार गुप्ता, मनीष सिंह यादव, संजय कुमार पंडित, सुभाष सिंह यादव और अभय अमन सिंह सहित अन्य लोग शामिल हैं।

यह भी देखें :

कौन हैं महेंद्र मलंगिया?

आपको बता दें कि महेंद्र मलंगिया मधुबनी जिले के मलंगिया गांव के रहने वाले हैं। पहले उनका नाम महेंद्र झा था। इसके बाद उन्होंने अपना नाम महेंद्र मलंगिया रख लिया था। वे अब तक 13 नाटक लिख चुके हैं। इसके अलावा वे कई रेडिया नाटक भी लिखे चुके हैं। उन्होंने मिथिला नाट्य कला परिषद भी खोला था। महेंद्र मलंगिया को भारत के अलावा नेपाल में भी कई सम्मान मिल चुके हैं। भारत के कोने-कोने में उनके शिष्य हैं। उन्हें संस्कृति मंत्रालय से फेलोशिप भी मिल चुका है।

CM ने महेंद्र मलंगिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध मैथिली साहित्यकार महेंद्र मलंगिया को वर्ष 2024 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मधुबनी जिला के रहिका प्रखंड के मलंगिया के निवासी मैथिली साहित्यकार महेंद्र मलंगिया को उनके मैथिली निबंध श्रेणी ‘प्रबंध संग्रह’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार-2024 दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह बिहार के लिए बेहद गौरव की बात है। बिहार के सपूत को मैथिली साहित्य में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलना नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा है कि बिहार से ताल्लुक रखने वाले रचनाकार की इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण बिहारवासियों को गर्व है।

यह भी पढ़े : दो दिवसीय Punpun महोत्सव शुरू, मंत्री संतोष सुमन ने कहा…

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...