पटना: बिहार के लिए एक बड़ी खबर है। बिहार को पूर्वी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का पुरस्कार मिला है। बिहार को यह पुरस्कार पर्यटन, पुरातत्व और कला-संस्कृति के संरक्षण एवं विकास की दिशा में बिहार सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने को लेकर मिली है। यह पुरस्कार बिहार को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा दिल्ली में आयोजित युग युगीन भारत संग्रहालय पर तीन दिवसीय राज्य संग्रहालय सम्मेलन में मिला।
सम्मलेन का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने भारत मंडपम में 1 अगस्त से 3 अगस्त तक आयोजित किया था। कार्यक्रम में देश के सभी 28 राज्य और आठ केंद्र शाषित प्रदेशों की टीम ने भाग लिया था जहां बिहार सरकार के संग्रहालय निदेशक राहुल कुमार ने पूर्वी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का पुरस्कार पाने वाले राज्य की ओर से प्रस्तुति दी और बिहार की तरफ से पुरस्कार ग्रहण किया।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में संग्रहालय निर्माण और पुरातात्विक अवशेषों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने इसके लिए पटना के बेली रोड में बिहार संग्रहालय समेत कई पुराने संग्रहालय और पुरातात्विक अवशेषों को संरक्षित करने की योजनाएं चलाई।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Nitish Kumar ने कभी सरेंडर किया है कि आज करेंगे, तेजस्वी पर भी बरसे श्रवण कुमार
पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट
Bihar Bihar Bihar
Bihar


















