Advertisment

महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. सखीचंद राम के पुत्र महेंद्र को विष्णु चरण चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

गया : रंग बहादुर रोड में महान स्वतंत्रता सेनानी स्व सखीचंद राम के चित्र पर भाजपा नेता मनीष पंकज मिश्रा ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। गया शहर के रंग बहादुर रोड स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी स्व सखीचंद राम के आवास पर जी-20 की सफलता पर भाजपा नेता मनीष पंकज मिश्रा ने चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान महान स्वतंत्रता सेनानी स्व सखीचंद राम जी के पुत्र महेंद्र प्रसाद गुप्ता को अंगवस्त्र, फूलो का गुलदस्ता एवं विष्णु चरण चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता मनीष पंकज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद और जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर ने कहा कि सखीचंद राम महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाते हुए कोतवाली थाना के पास पुलिस से संघर्ष करते समय गिरफ्तार कर लिया गया था। आज वैसे स्वतंत्रता सेनानी को नमन करने का अवसर प्रदान हुआ। उनके पुत्रों से मिलकर खुशी हुआ। भाजपा गया शहर के स्वतंत्रता सेनानी निवास करने वाले लोगों से मिलकर सम्मानित करते रहेगें।

आज के कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक दीपक पाण्डेय, भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा मीडिया प्रभारी अशोक प्रसाद भारती, राणा रंजीत सिंह, संजय यादव, महेश यादव, नमामि गंगे के सह संयोजक धनंजय पांडेय, बबलू कुमार और कुंदन सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित हुए।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...