13.67 लाख की लूट का मुख्य आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने 8 अपराधी किए गिरफ्तार

रांची: रांची पुलिस ने रातू के काठीटांड इलाके में कैशियर से 13.67 लाख रुपए लूटने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, गिरोह का मुख्य आरोपी चंद्रशेखर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

घटना के बाद रांची पुलिस ने मुख्य आरोपी चंद्रशेखर की तस्वीर जारी की थी। सूत्रों के मुताबिक, तस्वीर जारी होने के बाद फरार चंद्रशेखर ने खुद पुलिस से संपर्क किया और अन्य अपराधियों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने चंद्रशेखर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर छापेमारी करते हुए गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया।

यह लूटकांड 30 दिसंबर को हुआ था, जब काठीटांड इलाके में एक कैशियर से 13.67 लाख रुपए लूट लिए गए थे। रांची पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी चंद्रशेखर के ठिकानों की पहचान कर ली गई है, और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...

BSL ED Residence Protest: ‘किसी कीमत पर आवास नहीं छोड़ेंगे’, BSL...

BSL ED Residence Protest, बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सेक्टर-12 स्थित आवासों को खाली कराने के मुद्दे पर विवाद बढ़ता जा रहा है।...