चंपारण जिला के चकिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार अपराधी पुलिस कस्डटी से हुआ फरार

गिरफ्तार अपराधी पुलिस कस्डटी से हुआ फरार

vlcsnap 2022 03 09 10h30m05s913 22Scope News
पुलिस ने चकिया बाजार से अपराधी अनीश राणा को खदेड़ कर गिरफ्तार किया था.

गिरफ्तार अपराधी पुलिस कस्डटी से हुआ फरार: पूर्वी चंपारण जिला के चकिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार अपराधी पुलिस कस्डटी से फरार हो गया.

पुलिस ने चकिया बाजार से अपराधी अनीश राणा को खदेड़ कर पकड़ा गया था.

जिसके पास से एक देशी कट्टा और एक पिस्तौल के अलावा कारतूस बरामद हुआ था.

हथियार के साथ दिन में पकड़ा गया अनीश रात होने पर चकिया पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया.

एसपी ने इस मामले में चकिया डीएसपी से रिपोर्ट तलब की है.

तेज रफ्तार से बाइक चला रहे एक युवक पर पुलिस को हुआ शक

दरअसल, चकिया बाजार में तेज रफ्तार बाइक चला रहे एक युवक पर पुलिस को शक हुआ.

शक होने के बाद पुलिस ने उसका पीछा करना शुरु किया. पुलिस को नजदीक आता देख युवक पिस्तौल लहराते हुए भागने लगा.

भागने के क्रम में युवक गिर पड़ा. जमीन पर गिरने के बाद युवक के हाथ से हथियार छिटक कर जमीन पर गिर गया.

उसी दौरान युवक का पीछा कर रहे चकिया थाना के दो एएसआई ने उसे दबोच लिया और उसे थाना ले आई. थाना में पूछताछ में उसने अपना नाम अनीश राणा बताया.

अनीश ने शौच का बहाना कर हुआ जेल से फरार

रात होने पर अनीश ने शौच जाने की बात कही. अनीश को रस्सी में बांधकर चौकीदार शौचालय ले गया.

चौकीदार शौचालय के बाहर रस्सी थामे अनीश के बाहर निकलने का इंतजार करता रहा था.

जबकि अनीश शौचालय के वेंडिलेटर के रास्ते फरार हो चुका था.

अनीश के फरार हो जाने की खबर लगते हीं पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया.

एसपी डॉ.आशीष ने चकिया डीएसपी से मांगी रिपोर्ट

इधर गिरफ्तार अपराधी अनीश राणा के पुलिस कस्टडी से भाग जाने के मामले को लेकर एसपी डॉ. आशीष ने चकिया डीएसपी से रिपोर्ट मांगी है.

एसपी ने इस घटना को चकिया पुलिस की लापरवाही बताया है.

एसपी ने बताया कि डीएसपी के जांच रिपोर्ट के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्टर: ब्रजेश

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...