नव वर्ष में अतिक्रमण मुक्त रहेगा मुख्य मार्ग-DC Palamu

पलामूः आज फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के संयोजक रंजीत कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ डीसी पलामू से मुलाकात की। डीसी से मिलकर अस्पताल चौक से कचहरी चौक तक लगातार जाम होते रहने की स्थिति से अवगत कराया।

अनूप प्रियदर्शी ने बताया कि रोड से सटे बिना काम के पड़े हुए बीएसएनल खंबे को हटाना अति आवश्यक है। इससे रोड की चौड़ाई बढ़ जाएगी।

विशाल पेड़ और बीएसएनएल का खंभा है कारण

सुमित पाठक ने बताया कि फॉरेस्ट ऑफिस के सामने विच रोड पर ताड़ का विशाल पेड़ को अति शीघ्र हटाना आवश्यक है। आए दिन बड़ी दुर्घटना पेड़ के कारण होते रहता है। नवीन पांडे ने बताया कि मुख्य मार्ग को पार्किंग से मुक्त किया जाए।

पलामू डीसी 2 22Scope News

ये भी पढ़ें- घर से भागकर प्रेमी के साथ शादी करना युवती को पड़ा महंगा !

निलेश चंद्र ने बताया कि अस्पताल चौक से कचहरी चौक तक जाम के चलते कई बार एंबुलेंस फंसा रहता है और साइड से निकलने का कोई विकल्प नहीं बच पाता है। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

उपायुक्त ने सभी की बातों को ध्यान से सुनकर आश्वस्त किया कि नए वर्ष में मुख्य मार्ग अतिक्रमण मुक्त एवं जाम मुक्त रहेगा। साथ ही अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया कि मुख्य मार्ग को जाम से मुक्त हर हाल में करना सुनिश्चित करें।

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...