एक बार फिर बेपटरी हुई मालगाड़ी, पहिये में तकनीकी खराबी के चलते हुए हादसा

समस्तीपुर : बिहार में एक बार फिर से मालगाड़ी के बेपटरी होने की खबर आ रही है। सोमवार की रात में समस्तीपुर-खगड़िया रेल खंड पर मालगाड़ी का टैंक वैगन अचानक पटरी से उतर गया। यह हादसा रुसेराघाट रेलवे स्टेशन के पास हुआ। डिरेल हुआ डिब्बा ट्रेन के पिछले हिस्से में था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थिति को नियंत्रित करते हुए डिरेल डिब्बे को अलग कर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया

स्थिति को नियंत्रित करते हुए डिरेल डिब्बे को अलग कर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया ताकि रेल परिचालन ज्यादा प्रभावित न हो। वहीं, गनीमत यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा कि टैंक वैगन के पहिये में तकनीकी खराबी आने के कारण यह हादसा हुआ।

हादसे के कारणों की जांच

रेल अधिकारियों ने बताया कि टैंक वैगन के पहिये में कुछ खराबी आ गई थी। वैगन को दुरुस्त करने का काम तुरंत शुरू कर दिया गया। गड़बड़ी के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। मंडल के पीआरओ आरके सिंह ने इसकी जानकारी दी थी। फिलहाल, मरम्मत का काम जारी है। क्रेन और अन्य उपकरणों की मदद से वैगन को ट्रैक पर वाप लाया गया है।

रेलवे की व्यवस्था और रखरखाव पर उठ रहे सवाल

इस बीच पूर्वी रेलवे के आसनसोल डिवीजन के अंतर्गत लाहाबोन और सिमुलतला रेलवे स्टेशन के बीच हुए उस हादसे की भी जांच जारी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने रेलवे की तकनीकी निगरानी और रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि रेल प्रशासन इन हादसों से सबक लेकर सुरक्षा इंतजामों को कितना मजबूत करता है।

एक हफ्ते पहले भी पटरी से उतरे थे 8 डिब्बे

आपको बता दें कि एक सप्ताह पहले भी बिहार के जमुई जिले के सिमुलतला में एक मालगाड़ी के आठ डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण हावड़ा-पटना मार्ग पर रेल सेवाएं बाधित रहीं थीं।

यह भी पढ़े : Patna–Howrah Main Line Accident: मालगाड़ी के 6 डब्बे नदी में गिरे, ट्रेन Movement पूरी तरह बाधित

Chatra Sonam Wangchuk Protest: चतरा में सोनम वांगचुक के समर्थन में...

Chatra Sonam Wangchuk Protest: रविवार को ज़िले के अंबेडकर चौक पर 'छात्र युवा संघर्ष मोर्चा' के बैनर तले एक दिन की भूख हड़ताल और सत्याग्रह...

NEET Paper Leak Protest Dhanbad: धनबाद में शिक्षा व्यवस्था को लेकर...

NEET Paper Leak Protest Dhanbad: NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने और संसद मार्च के समर्थन में...

Baghmara Waterlogging Protest: पंचगढ़ी बाजार में जलजमाव पर फूटा गुस्सा, विधायक...

Baghmara Waterlogging Protest: बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कतरास के पंचगढ़ी बाजार में जलजमाव की लगातार समस्या को लेकर रविवार को लोगों...