Breaking : पटना में मॉनसून की पहली बारिश, भीषण गर्मी से थोड़ी राहत

पटना : राजधानी पटना से एक खबर है। पटना में मॉनसून की पहली बारिश देखने को मिली है। अभी थोड़ी देर पहले बारिश शुरू हुई है। बारिश के चलते लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है। बिहार सहित पटना में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। बता दें कि उमस से लोगों को राहत मिली। मॉनसून के सीजन में पहली बारिश हुई। पटना और आसपास के कई जिलों में लू की स्थिति बनी हुई थी। मौसम का मिजाज लोगों को बीमार बना रहा था। अब लग रहा है कि धीरे-धीरे बिहार में मॉनसून सक्रिय हो रहा है। पटना और आसपास के जिलों में सोमवार को अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।

पटना में मॉनसून की पहली बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून उत्तरी सीमा के रक्सौल को कवर कर चुका है। इसके एक-दो दिनों में प्रदेश के दूसरे जिलों में में पहुंचने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, वैशाली, गोपालगंज, भागलपुर, बांका और आसपास के हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसकी पहली झलक पटना में दिखी, अचानक बारिश शुरू हो गई।

Patna Barish 1 22Scope News

यह भी पढ़े : प्रदर्शनकारी राजस्व कर्मियों पर चला प्रशासन का डंडा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...