Advertisment

शेखपुरा में बड़ा हादसा, ट्रक-ऑटो में भीषण टक्कर, 6 की मौत, 7 जख्मी

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। ट्रक और सीएनजी ऑटो की भीषण टक्कर में आधे दर्जन लोगों की मौत हो गई है। साथ ही करीब सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। साथ ही मौके पर पुलिस पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई है। एनएच-333A पर यह भीषण हादसा हुआ। मृतकों की पहचान का प्रयास चल रहा है और दूसरी तरफ घायलों को बचाने में डॉक्टर लगे हुए हैं।

ऑटो सवार लोग किसी काम से पास के गांव की ओर जा रहे थे – प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो सवार लोग किसी काम से पास के गांव की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर ऑटो को कुचल दिया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और घायलों को बाहर निकाला। घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग करते हुए सड़क को जाम कर दिया। जाम की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाने की कोशिश की

सूचना मिलते ही चेवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाने की कोशिश की। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। सभी घायलों को तुरंत शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई घायल गंभीर बताए जा रहे हैं। हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोग सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और भारी वाहनों की निगरानी कड़ी करने की मांग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने शेखपुरा जिले में 2 वाहनों के बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत पर व्यक्त की गहरी संवेदना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शेखपुरा जिले के मनियांडा मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में छह लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़े : बारात से लौट रहा स्कार्पियो नदी में पलटा, दूल्हे के साथी समेत 2 बाराती की मौत

चंदन कुमार की रिपोर्ट

UP JDU Election Preparation 2027: UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए...

UP JDU Election Preparation 2027 Patna: जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले अपने संगठन को मजबूत करने...

Bihar Shravani Mela Reel Contest: 25 हजार फॉलोअर्स वालों के लिए...

Bihar Shravani Mela Reel Contest: सावन के पवित्र महीने में, बिहार सरकार ने सोशल मीडिया रील बनाने वालों और यूट्यूबर्स के लिए एक खास...

JPSC Members Resignation Ranchi: छात्र आंदोलन के बीच JPSC में अचानक...

JPSC Members Resignation Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तीन सदस्यों...