Advertisement
Advertisement
Advertisement

बारात से लौट रहा स्कार्पियो नदी में पलटा, दूल्हे के साथी समेत 2 बाराती की मौत

मधेपुरा : मधेपुरा से पूर्णिया जाने वाली मुख्य मार्ग एनएच-107 पर मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर बालूवाहा नदी के समीप बारात से लौट रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो नदी में जा गिरी। इस हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि अन्य लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद एक तरफ जहां इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है

मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत तिनकोनामा से बारात सिंघेश्वर स्थान गई थी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत तिनकोनामा से बारात सिंघेश्वर स्थान गई थी। जहां रविवार यानी कि सोमवार की रात शादी कार्यक्रम संपन्न हुई। सुबह करीब चार के आसपास लौटते समय यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल छह लोग सवार थे। जिनमें से चार ने किसी तरह अपनी जान बचा ली लेकिन दो लोगों की मौत हो गई है।

घटना की सूचना जंगल में लगी आग की तरह चारों ओर फैल गई

आपको बता दें कि मरने वाले की पहचान सिंगियान पंचायत के वार्ड संख्या-9 निवासी 55 वर्षीय चंद किशोर यादव और पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी चिंटू अग्रवाल के रूप में की गई है। चिंटू अग्रवाल दूल्हे का साथी बताया जा रहा है। घटना की सूचना जंगल में लगी आग की तरह चारों ओर फैल गई। जिससे घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हुई। इधर, पुलिस के द्वारा लाश को अपने कब्जे में ले लिया गया और क्रेन की मदद से नदी से स्कॉर्पियो को बाहर निकाल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : तेज रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदला, बुर्जुग की मौत…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Rashtriya Lok Janshakti Party Meeting: उत्तर प्रदेश चुनाव में क्या होगी...

Rashtriya Lok Janshakti Party Meeting, गिरिडीह: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 20 नवंबर को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब...

Nitish Setu Bihar Bridge: 5,571 करोड़ रुपये खर्च, 6 लेन और...

Nitish Setu Bihar Bridge, पटना: बिहार में गंगा नदी पर बना एक और भव्य पुल अब आम लोगों के लिए खुलने की तैयारी में...

Pakur Khet Bachao Abhiyan: मिट्टी की सेहत सुधारने की पहल, पाकुड़...

Pakur Khet Bachao Abhiyan: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत कृषि विभाग की ओर से जिले के सभी प्रखंडों में खेत बचाओ अभियान...