राउरकेला–रांची रेलखंड पर बड़ा हादसा: बानो के पास मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवा ठप

Simdega: जिले के बानो थाना क्षेत्र के कनारोआं रेलवे उत्तरी केबिन के पास बुधवार सुबह राउरकेला से रांची जा रही एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें से 3 से 4 बोगियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। घटना कटाईन के बीच पोल संख्या 524/34 और 524/35 के बीच घाटी क्षेत्र में घटी। मालगाड़ी में आयरन और रॉड लोड था। हादसे के बाद हटिया–राउरकेला रेलखंड पर रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।

दुर्घटना में कोई हताहत नहींः

जानकारी के अनुसार दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस, बानो थाना पुलिस, हटिया-बंडामुंडा रेल खंड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहीं हटिया और बंडामुंडा दोनों स्थानों से क्रेन, हाइड्रा, कटर मशीन सहित राहत और पुनर्निर्माण कार्यो के लिए टीमें पहुंच रही हैं।

रेल सेवा ठप:

रेलवे के डीआरएम और अन्य अधिकारीयों ने भी घटनास्थल पर निरीक्षण किया। घटना के कारण पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस को टाटी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है। दोनों अप और डाउन ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह ठप है। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

 

 

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...