सुगौली डकैती कांड में बड़ी सफलता, 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के चर्चित डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी अभियुक्त अनवर अंसारी को एसटीएफ और सुगौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी पश्चिमी चंपारण के चनपटिया थाना क्षेत्र के खरदेव गांव का निवासी है

आपको बता दें कि आरोपी पश्चिमी चंपारण के चनपटिया थाना क्षेत्र के खरदेव गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, अनवर अंसारी थाना कांड संख्या 340/24, धारा 311 बीएनएस (डकैती) का नामजद अभियुक्त था और लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उसे दबोच लिया गया।

Motihari Police Arr 1 22Scope News

पुलिस उससे पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है

वहीं पुलिस उससे पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है। अनवर अंसारी पर डकैती, लूट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार व इनामी अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा।

Motihari Police Arr 2 22Scope News

यह भी पढ़े : पुलिस व फल दुकानदार के बीच हुए विवाद मामले में जांच रिपोर्ट आई सामने, DSP ने कहा- गलतफहमी का था परिणाम

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...