बिहार में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़े गए सहायक अभियंता भूषण प्रसाद

पटना : बिहार में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई जारी है। विशेष निगरानी इकाई ने ट्रैप कर कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते सहायक अभियंता भूषण प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पूर्णिया में शिक्षा परियोजना से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता नंदन कुमार झा ने निगरानी विभाग में इसकी शिकायत की थी।

नंदन कुमार झा से स्कूल भवन निर्माण भुगतान में मांगी जा रही थी घूस – निगरानी टीम

निगरानी की टीम ने बताया कि शिकायतकर्ता नंदन कुमार झा से स्कूल भवन निर्माण भुगतान में घूस मांगी जा रही थी। निगरानी विभाग का कहना है कि पहले भी किश्तों में पैसे लेने का आरोप है। भुगतान पास करने के बदले मांग की जा रही थी। भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़े : थाना का मुंशी चढ़ा निगरानी के हत्थे, थानाध्यक्ष को SP ने किया निलंबित

Jharia Katras More Stone Pelting: झरिया के कतरास मोड़ पर अचानक...

Jharia Katras More Stone Pelting: रविवार देर शाम झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब पुलिस की कार्रवाई...

Medininagar Dog Attack: गांधी मैदान के पास आवारा कुत्ते का आतंक,...

मेदिनीनगर के गांधी मैदान के पास एक आवारा कुत्ते ने आधे घंटे के भीतर 8 बच्चों को काट लिया। सभी बच्चों का इलाज कर...

Jharkhand Maiya Samman Yojana: अक्टूबर से हर महीने मनाया जाएगा ‘मंईयां...

झारखंड सरकार मंईयां सम्मान योजना में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अक्टूबर से हर महीने 'मंईयां सम्मान दिवस' पर 51 लाख लाभुकों के...