Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 46 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानेदारों को भेजा गया पुलिस लाइन

पटना : पटना जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। जिले के 46 थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई, जबकि 12 थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा हवाई अड्डा, कोतवाली, कदमकुआं, सचिवालय, श्रीकृष्णापुरी और बाईपास जैसे महत्वपूर्ण थानों में भी बदलाव किया गया है। इस कार्रवाई को एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा की सख्त पहल माना जा रहा है।

SSP की अनुशंसा पर लगी मुहर

आपको बता दें कि एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने 12 दिसंबर को पुलिस महानिरीक्षक, केंद्रीय क्षेत्र पटना को पत्र भेजकर थानाध्यक्षों के तबादले और लाइन हाजिरी की अनुशंसा की थी। शुक्रवार शाम को इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिन अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है, उनमें कई लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ थे। जबकि कुछ के खिलाफ कर्तव्य पालन में गंभीर खामियां सामने आई थीं।

इन 12 थानाध्यक्षों को किया गया लाइन हाजिर

वहीं लाइन हाजिर किए गए थानाध्यक्षों में खगौल के राजकुमार सिंह, मोकामा के संतोष कुमार शर्मा, सचिवालय के बलरामलाल देव, मेहदीगंज के किशोर कुणाल झा, महिला थाना की राजरंजनी कुमारी, एससी-एसटी थाना के राजकुमार, अगमकुआं के नीरज कुमार पांडेय, मसौढ़ी के अनिल कुमार, धनरुआ के आलोक कुमार, बेलछी के अनिल कुमार सिंह, बिक्रम के विनोद कुमार और आईआईटी अमहरा के शिवशंकर शामिल हैं। सभी को पटना पुलिस केंद्र में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Bihar Police 22Scope News

थानों में हुई व्यापक अदला-बदली

जानकारी के अनुसार, तबादलों की सूची काफी लंबी है। श्रीकृष्णापुरी के प्रभात कुमार को बिक्रम, कोतवाली के जन्मेजय कुमार को कदमकुआं, हवाई अड्डा के जितेंद्र राणा को श्रीकृष्णापुरी और कदमकुआं के अजय कुमार को कोतवाली भेजा गया है। बाइपास के राजेश कुमार झा को अगमकुआं, गौरीचक के अमित कुमार को बिहटा और विशिष्ट आसूचना इकाई में तैनात अफसर हुसैन को बेऊर का प्रभार सौंपा गया है।

Bihar Police 1 1 22Scope News

महिला और विशेष थानों में भी बदलाव

साइबर थाना में तैनात अफसा परवीन को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि संजय कुमार को अनुसूचित जाति-जनजाति थाना का प्रभार मिला है। मुसल्लहपुर, बहादुरपुर, अथमलगोला, जानीपुर, राजीवनगर और कादिरगंज समेत कई अन्य थानों में भी नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है। पटना पुलिस की इस कार्रवाई को साफ संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि लापरवाही और कमजोर कार्यप्रणाली अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग में सुधार देखने को मिलेगा।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : आधुनिक हथियार और स्मार्ट पुलिसिंग उपकरणों से लैस होगी बिहार पुलिस

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्टीमर से किया पटना...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व पर दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर से भ्रमण किया। श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देकर...

Jamtara News: छह महीने से राशन के लिए तरस रहा बुजुर्ग...

Jamtara News में राशन कार्ड होने के बावजूद नाला प्रखंड के बुजुर्ग दंपति को छह महीने से अनाज नहीं मिला। आर्थिक तंगी के...

Chaibasa Road Accident: जगन्नाथपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिता-पुत्र को...

 Chaibasa Road Accident में पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद NH-20...