Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

जमशेदपुर पुलिस महकमे में भूचाल: एसएसपी पीयूष पांडेय ने सख्त रुख अपनाया

जमशेदपुर में पुलिसिया भूचाल: जमशेदपुर SSP पीयूष पांडेय ने 22 थानेदारों का तबादला किया। बिष्टूपुर, सोनारी और साकची सहित कई थानों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए।


जमशेदपुर पुलिस महकमे में भूचाल : जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस महकमे में गुरुवार को बड़ा झटका लगा है। एसएसपी पीयूष पांडेय ने सख्त रुख अपनाते हुए एक ही आदेश में 22 थानेदारों और पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। अचानक हुए इस बड़े पैमाने के फेरबदल ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। सबसे अहम बदलावों में बिष्टूपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को मुसाबनी का सर्किल इंस्पेक्टर बना दिया गया है। सोनारी थाना प्रभारी सरयू आनंद और गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार को सीधे साइबर थाना भेजा गया है। वहीं कदमा थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे को बिष्टूपुर की कमान सौंपी गई है।


Key Highlights

    • जमशेदपुर SSP पीयूष पांडेय ने 22 थानेदार और पुलिस अधिकारियों का तबादला किया

    • बिष्टूपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर बने मुसाबनी के सर्किल इंस्पेक्टर

    • सोनारी और गोलमुरी थाना प्रभारी को भेजा गया साइबर थाना

    • महिला थानों में भी फेरबदल, साकची प्रभारी मजूश्री कुंकल को घाटशिला भेजा गया

    • कई थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई


जमशेदपुर पुलिस महकमे में भूचाल

मानगो यातायात थाना प्रभारी बंधन भगत को साइबर थाना, जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी मधुसूदन डे को सोनारी थाना, और साइबर थाना में तैनात प्रवेश चंद्र सिन्हा को कदमा थाना की जिम्मेदारी दी गई है। संजय सुमन अब गोलमुरी थाना के प्रभारी होंगे, जबकि हरिऔंध करमाली को मानगो यातायात थाना की बागडोर मिली है। मुसाबनी सर्किल इंस्पेक्टर रहे संजय जनक पूर्ति को जुगसलाई थाना प्रभारी बना दिया गया है।

महिला थानों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। साकची महिला थाना प्रभारी मजूश्री कुंकल को घाटशिला भेज दिया गया है, जबकि जुगसलाई की एसआई रूपा लाल को साकची महिला थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

जमशेदपुर पुलिस तबादला सूची

महत्वपूर्ण बदलाव

  • बिष्टूपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर → मुसाबनी (सर्किल इंस्पेक्टर)

  • सोनारी थाना प्रभारी सरयू आनंद → साइबर थाना

  • गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार → साइबर थाना

  • कदमा थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे → बिष्टूपुर थाना प्रभारी

अन्य तबादले

  • मानगो यातायात थाना प्रभारी बंधन भगत → साइबर थाना

  • जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी मधुसूदन डे → सोनारी थाना प्रभारी

  • प्रवेश चंद्र सिन्हा (साइबर थाना) → कदमा थाना प्रभारी

  • संजय सुमन → गोलमुरी थाना प्रभारी

  • हरिऔंध करमाली (साइबर थाना) → मानगो यातायात थाना प्रभारी

  • संजय जनक पूर्ति (मुसाबनी सर्किल इंस्पेक्टर) → जुगसलाई थाना प्रभारी

महिला थाना बदलाव

  • साकची महिला थाना प्रभारी मजूश्री कुंकल → घाटशिला महिला थाना प्रभारी

  • एसआई रूपा लाल (जुगसलाई थाना) → साकची महिला थाना प्रभारी

जेएसआई पदस्थापन

  • डुमरिया थाना प्रभारी सुगना मुंडा → एमजीएम थाना (जेएसआई)

  • गुड़ाबांदा थाना प्रभारी राजीव कुमार-2 → कदमा थाना (जेएसआई)

  • गालूडीह थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश → बिष्टूपुर थाना (जेएसआई)

  • बड़शोल थाना प्रभारी चंदन कुमार → मानगो थाना (जेएसआई)

अन्य नियुक्तियां

  • पवन कुमार (गोलमुरी पुलिस लाइन) → धालभूमगढ़ थाना प्रभारी

  • अंकुर कुमार (कदमा थाना) → गालूडीह थाना प्रभारी

  • अभिषेक कुमार (मानगो थाना) → बड़शोल थाना प्रभारी

  • कुमार सुमित यादव (बिष्टूपुर थाना) → गुड़ाबांदा थाना प्रभारी

  • पंचम तिग्गा (एमजीएम थाना) → डुमरिया थाना प्रभारी

यही नहीं, डुमरिया थाना प्रभारी सुगना मुंडा को एमजीएम थाना का जेएसआई बना दिया गया है। गुड़ाबांदा थाना प्रभारी राजीव कुमार-2 को कदमा थाना जेएसआई, गालूडीह थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश को बिष्टूपुर थाना जेएसआई और बड़शोल थाना प्रभारी चंदन कुमार को मानगो थाना जेएसआई की जिम्मेदारी दी गई है।

जमशेदपुर पुलिस महकमे में भूचाल

गोलमुरी पुलिस लाइन के एसआई पवन कुमार को धालभूमगढ़ थाना प्रभारी बना दिया गया है। कदमा थाना के अंकुर कुमार को गालूडीह, मानगो थाना के एसआई अभिषेक कुमार को बड़शोल, बिष्टूपुर थाना से कुमार सुमित यादव को गुड़ाबांदा और एमजीएम थाना के पंचम तिग्गा को डुमरिया थाना प्रभारी का प्रभार सौंपा गया है।

यह आदेश साफ संदेश देता है कि एसएसपी किसी भी तरह की ढिलाई और सुस्ती बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं। पुलिस अधिकारियों को अब यह समझ लेना होगा कि प्रदर्शन और अनुशासन ही उनकी कुर्सी बचाएगा।

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...