आज बिहार में गरजेंगे MALLIKARJUN KHARGE, कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे चुनावी सभा

MALLIKARJUN KHARGE

पटना: लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है और अब सिर्फ अंतिम चरण का मतदान बचा है। अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होना है। अंतिम चरण के मतदान के लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी बिहार में ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे। रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को बिहार पहुंच रहे हैं।

खड़गे बिहार में दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे सबसे पहले पटना एयरपोर्ट आएंगे और वहां से वे सासाराम के मोहनिया में कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज कुमार के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचेगे। सासाराम से मल्लिकार्जुन खड़गे पटना वापस आएंगे और फिर एसके मेमोरियल हॉल में पटना साहिब के कांग्रेस उम्मीदवार अंशुल अविजित के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे।

सभी दल कर रहे अपनी जीत का दावा
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पांच चरणों का मतदान हो चुका है और सभी दल पांच चरणों के मतदान में अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। एक तरफ जहां एनडीए पांच चरणों के मतदान में बहुमत का आंकड़ा पार कर लेने का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन 300 सीटों पर जीत का दावा कर रही है। दोनों ही गठबंधन के नेता अपने प्रत्याशी के जीत का दावा करते हुए दिल्ली में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

जारी है आरोप प्रत्यारोप का दौर
लोकसभा चुनाव के समाप्ति की ओर बढ़ने के साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। एक तरफ इंडिया गठबंधन भाजपा पर लगातार वादाखिलाफी का आरोप लगा रहा है तो दूसरी तरफ एनडीए गठबंधन इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं।

विकास और संविधान है इंडिया गठबंधन का मुद्दा
इंडिया गठबंधन के चुनावी भाषणों में देश का विकास और संविधान बचाने की बातें प्रमुख चुनावी मुद्दा है। एक तरफ जहां इंडिया गठबंधन के नेता भाजपा के तीसरे कार्यकाल में संविधान और लोकतंत्र का खतरा बता रहे हैं वहीं दूसरी तरफ महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी को मुख्य मुद्दा बता रहे हैं और सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन के नेता महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी को मुद्दा बता कर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर बने हुए हैं।

दो करोड़ नौकरी और महंगाई दूर करने का दावा
इंडिया गठबंधन के नेता सरकार बनने पर महंगाई दूर करने और प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा लोगों से कर रहे हैं। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन के नेता गैस सिलिंडर 500 रूपये में और गरीब परिवार की महिलाओं को प्रतिवर्ष एक लाख रुपया सहायता राशि देने की बात भी जोर शोर से कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन के नेता केंद्र सरकार पर युवाओं को नौकरी के नाम दिग्भ्रमित करने का आरोप लगा रहे हैं और अग्निवीर योजना खत्म करने का वादा कर रहे हैं। इसके साथ ही महंगाई कम करने का भी वादा कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

कल PATNA आएंगे राहुल गांधी, करेंगे 3 जनसभाएं, साथ में मौजूद रहेंगे ये नेता

पटना से अभिषेक की रिपोर्ट

MALLIKARJUN KHARGE MALLIKARJUN KHARGE MALLIKARJUN KHARGE MALLIKARJUN KHARGE

MALLIKARJUN KHARGE

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!