ममता बांग्लादेशी के लिए बिछाती हैं Red Carpet, बंगाल में बिहार के छात्रों की पिटाई मामले में…

पटना: पश्चिम बंगाल में बिहार से परीक्षा देने गए छात्रों की पिटाई का मामला अब राजनीतिक तूल लेने लगा है। मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार रोहिंग्या और बांग्लादेशी लोगों के लिए रेड कार्पेट बिछाती हैं लेकिन अपने ही देश के बच्चों पर कहर ढहाती हैं।

बिहार के बच्चे क्या देश के बाहर के बाहर के बच्चे हैं जो उनके ऊपर पश्चिम बंगाल में कहर बरसाया गया। पश्चिम बंगाल में गुंडे लोग बिहार के बच्चों के साथ मारपीट कर उन्हें भगा रहे हैं, इस पर अब विपक्षी को बोलना चाहिए। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को इस मुद्दे पर बोलना चाहिए। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी घटना की निंदा की और एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि ‘पश्चिम बंगाल में बिहार छात्रों से बर्बरतापूर्ण मारपीट की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

वहां की मुख्यमंत्री ने फिर एक बार बिहारियों का अपमान किया है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैं ममता बनर्जी जी से पूछना चाहता हूं कि क्या पश्चिम बंगाल में परीक्षा देना भी गुनाह है? क्या अब भी विपक्षी दल के नेता चुप्पी साधे रहेंगे। मैं पूछना चाहता हूं कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष से कि अब आप किस हक़ से तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करेंगे। मैं माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आग्रह करता हूं कि मामले की गहन जांच करा कर दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई करें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    RJD का दावा ‘मांझी लालू की वजह से ही हैं केंद्रीय मंत्री’

पटना से महीप राज एवं विवेक रंजन की रिपोर्ट

v Red Carpet Red Carpet

Red Carpet

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...