धनबादः गांधीनगर निवासी विनोद कुमार राम की पत्नी दस वर्षो की शादीशुदा जिन्दगी के बाद दो बेटियों के साथ विनोद कुमार राम के बचपन के दोस्त के साथ भाग खड़ी हुई.
10 वर्ष पूर्व विनोद राम की शादी बड़े ही धुमधाम से कतरास निवासी डोमन रविदास की पुत्री के साथ हुई थी, विनोद राम को दो बेटियां भी है. शादी के बाद विनोद राम अपनी गृहस्थी की गाड़ी खिचंने के लिए जद्दोजहद करता रहा, बच्चों की परवरिश और उसक बेहतर जिन्दगी को लेकर सपने बुनता रहा, रात-दिन भूलकर खुन-पसिना बहाता रहा. लेकिन इससे अलग सात फेरे लेकर साथ-साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाली, मरते दम तक साथ निभाने की कसमें खाने वाली उसकी पत्नी का उसके ही बचपन के दोस्त शेखर शोनकर के साथ नजदीकियां बढ़ती गई, प्रेम परवान चढ़ता गया और आखिरकार 13अप्रैल को वह दो बेटियों को साथ लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग खड़ी हुई.
विनोद कुमार राम ने इस मामले में अपने बचपन के दोस्त शेखर शोनकर के विरुद्द महिला थाने में मामला दर्ज करवाया है. इसके पहले विनोद राम ने इस मामले में धनसार थाने में भी लिखित शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब थक-हार कर विनोद राम ने धनबाद, महिला थाना में न्याय की गुहार लगाई है.


















