Family Dispute सुलझाने के दौरान व्यक्ति की हत्या, मृतक ने ही करवाई थी शादी

शेखपुरा: शेखपुरा में शुक्रवार की शाम एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना कुसुंभा प्रखंड के गगौर गांव की है जबकि मृतक की पहचान नंदन यादव के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने एक परिचित के घर पारिवारिक विवाद सुलझाने गए थे इसी दौरान उनके ऊपर गोली चला दी गई। परिजनों ने बताया कि मृतक ने अपने परिचित की एक लड़की की शादी करवाई थी।

शादी के बाद लड़की के परिजनों ने बताया कि उसके ससुराल के लोग उसे काफी प्रताड़ित करते हैं। मामले की जानकारी के बाद वह लड़की के ससुराल में विवाद सुलझाने गए थे। इसी दौरान लड़की के ससुराल के मन्नू यादव ने उनके ऊपर गोली चला दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय कुछ लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो परिजन में कोहराम मच गया। घटना के बाद आरोपी का पूरा परिवार मौके से फरार हो गया है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। लोगों ने कहा कि मृतक हमेशा लोगों की मदद करते रहते थे। मामले में पुलिस ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Mobile से फोटो खींच नहीं करेंगे चालान, पुलिस हेडक्वार्टर ने जारी किया निर्देश

शेखपुरा से कुमार सुबिद की रिपोर्ट

Family Dispute Family Dispute Family Dispute

Family Dispute

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...