MLA के सामने ही व्यक्ति हथियारनुमा वस्तु से फायरिंग करते दिखा, SP ने लिया एक्शन, एयरगन के साथ गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के शिकरगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए फायरिंग वीडियो मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक एयरगन जब्त किया है। वायरल वीडियो में शादी समारोह के दौरान ढाका विधायक फैसल रहमान के पास खड़ा एक व्यक्ति हथियारनुमा वस्तु से फायरिंग करता नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की गई।

Video में दिख रहे व्यक्ति की पहचान बड़कागांव निवासी मुन्ना सिंह के रूप में की गई – SP स्वर्ण प्रभात

एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान बड़कागांव निवासी मुन्ना सिंह के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर काले रंग का एयरगन बरामद किया। पूछताछ में मुन्ना सिंह ने बताया कि वह किसान होने के साथ-साथ टेंट हाउस का व्यवसाय भी करते हैं।

Motihari Police 1 2 22Scope News

व्यक्ति ने कहा- बरामद वस्तु असली हथियार नहीं बल्कि प्लास्टिक का एयरगन है

उन्होंने पुलिस को बताया कि बरामद वस्तु असली हथियार नहीं बल्कि प्लास्टिक का एयरगन है, जिसे उन्होंने नीलगायों से फसल बचाने के लिए करीब साढ़े छह हजार रुपए में खरीदा था। मुन्ना सिंह ने स्वीकार किया कि 10 मई को ग्राम कल्याणिया में आयोजित एक शादी समारोह में वह एयरगन लेकर गए थे और शौकिया तौर पर फायरिंग की थी। जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने एयरगन को जब्त कर लिया है और मामले की कानूनी जांच जारी है।

Motihari Police 3 22Scope News

ढाका MLA फैसल रहमान ने कहा- वह एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, टेंट हाउस संचालक द्वारा एयरगन से फायरिंग की गई थी

वहीं, ढाका विधायक फैसल रहमान ने कहा कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जहां टेंट हाउस संचालक द्वारा एयरगन से फायरिंग की गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में स्पष्ट हो चुका है कि यह प्लास्टिक का एयरगन था। विधायक ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधी विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने और उनकी छवि खराब करने की साजिश रच रहे हैं।

Motihari Police 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : EOU की बड़ी कार्रवाई जारी, कार्यपालक अभियंता पर शिकंजा, अबतक 40 लाख बरामद

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...