Advertisment

DM बनकर अंचलधिकारी से मांग रहा था मोटी रकम, उत्तर प्रदेश से शातिर साइबर ठग गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा पुलिस के हत्थे बहुत बड़ा शातिर साइबर ठग चढ़ा। मधेपुरा डीएम बनकर उदाकिशुनगंज के अंचलधिकारी से मांग मोटी रकम रहा था। इसी क्रम में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के काशगंज से आरोपी साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मधेपुरा जिले के डीएम तरनजोत सिंह की पहचान का दुरुपयोग कर एक ठग ने उदाकिशुनगंज के सीओ हरी नाथ राम से मोटी रकम ठगने का प्रयास किया। पुलिस ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से आरोपी को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ब्रह्ममजीत के रूप में हुई है। वह कासगंज जिले के आमापुर थाना क्षेत्र के लच्छिपुर निवासी जगतपाल सिंह चौहान का पुत्र बताया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर एएसपी प्रवेंद्र भारती ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया कि घटना बीते 22 मार्च की है। जहां साइबर क्राइम गिरोह के सदस्य ने खुद मधेपुरा डीएम बनकर अपने मोबाइल से उदाकिशुनगंज के अंचलाधिकारी हरिनाथ राम के सरकारी मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल और चैट के जरिए संपर्क किया और मोटी रकम का डिमांड भी किया। जिसके बाद सीओ हरिनाथ राम ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

यह भी देखें :

मधेपुरा साइबर थाना ने मामला दर्ज कर तकनीकी विश्लेषण प्रारंभ किया, त्वरित कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार

इस दौरान शिकायत मिलने पर मधेपुरा साइबर थाना ने मामला दर्ज कर तकनीकी विश्लेषण प्रारंभ किया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। एएसपी ने बताया कि मधेपुरा एसपी संदीप सिंह के निर्देशन मे स्पेशल टीम गठन की गई थी। जिसके बाद टीम मे शामिल पुलिस अधिकारी ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। वहीं छापेमारी टीम में एसआई सुशील कुमार मरांडी, मनोहर प्रसाद यादव, बीरबल कुमार, दीनू कुमार और अजय कुमार शामिल थे।

यह भी पढ़े : पत्नी की हत्या मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनाया उम्रकैद की सजा…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bihar Teacher Recruitment TRE-4: बिहार शिक्षक भर्ती में Civil Services जैसा...

Bihar Teacher Recruitment TRE-4: बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए भर्ती परीक्षा का पैटर्न बदलने की तैयारी है। आगामी BPSC TRE-4 में अभ्यर्थियों को...

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद गांव-गांव पहुंचेंगे प्रशांत किशोर?...

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में अपनी आगे की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।...

Amrit Bharat Express Bihar: बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, नई...

Amrit Bharat Express Bihar: रेल यात्रियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी घोषणा की गई है। देश के अलग-अलग रेल मार्गों पर...