राज्य के 328 CHO को मानसिक स्वास्थ्य पर दिया जाएगा प्रशिक्षण – मंगल पांडे

पटना : बीजेपी कोटे से बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने आज एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग राज्य में बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की दिशा में भी प्रयासरत है। इसे लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति एवं निमहंस (राष्ट्रीय मानिसक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान) के मध्य एकरारनामा हुआ है। इस कड़ी में निमहंस राज्य के 328 सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों) को ऑनलाइन मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों पर प्रशिक्षण देगी। यह प्रशिक्षण दो जुलाई से प्रारंभ होकर 19 जुलाई को समाप्त होगा।

मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि प्रशिक्षण में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न आयामों को शामिल किया गया है। जिसमें अवसाद, आत्महत्या, गंभीर मानसिक विकार, नशीले पदार्थ के सेवन से जुड़े विकार एवं आपदा प्रबंधन जैसे गंभीर बिंदुओं पर प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु टॉपिक और शेड्यूल तैयार किया गया है। ये प्रशिक्षण तीन जिलों में आयोजित होगी। जिसमें रोहतास, समस्तीपुर और पूर्णिया शामिल हैं। प्रत्येक सप्ताह में दो सत्र एवं कुल छह सत्र में एक बैच का प्रशिक्षण पूरा किया जाएगा।

पांडे ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर नियुक्त सीएचओ को सामुदायिक स्तर पर मानसिक अवसाद और तनाव का सामना करने वाले मरीजों की पहचान करने में आसानी होगी। अवसाद एवं गंभीर मानसिक विकार ही कई बार आत्महत्या की वजह भी बनता है। इस लिहाज से स्वास्थ्यकर्मियों का यह प्रशिक्षण समुदाय स्तर पर बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने में कारगर साबित होगी। साथ ही नशीले पदार्थों के सेवन से उत्पन्न दुष्परिणाम से लोगों को प्रारंभिक स्तर पर ही परामर्श और इलाज मिल सकेगा।

यह भी पढ़े : मंगल पांडे ने कहा- देश की इतिहास पढ़ लें तेजस्वी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...