बिहार में CM पद की कोई वैकेंसी नहीं है – मांझी

पटना : केंद्रीय मंत्री व हम के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने बुधवार की देर रात दिल्ली से पटना पहुंचे। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री व लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में सीएम पद की कोई वेकैंसी नहीं है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का अगला मुख्यमंत्री बनना तय है। अगर कोई खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताता है तो उसका एनडीए से मोहभंग हो चुका है।‌ मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर अगर वह किसी भी प्रकार की चर्चा करते हैं, तो वह एनडीए गठबंधन के लिए उचित नहीं होगा।

Goal 3 22Scope News

NDA में नीतीश ही रहेंगे नेता

जीतन राम मांझी ने स्पष्ट किया कि एनडीए गठबंधन की ओर से बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार ही एकमात्र चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि अब वह समय नहीं रहा जब कोई भी इस पद के लिए दावेदारी करता था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिलकर राज्य और देश का विकास कर रहे हैं।

प्रशांत और चिराग की जुगलबंदी पर प्रतिक्रिया

जब मांझी से पूछा गया कि विपक्ष का कहना है कि प्रशांत किशोर और चिराग पासवान के बीच राजनीतिक तालमेल बन रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कहीं नहीं सुना है। उन्होंने कहा कि चिराग हमारे बच्चे के समान हैं, इसलिए इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

यह भी देखें :

गठबंधन के भीतर बयानबाजी से परहेज जरूरी

केंद्रीय मंत्री मांझी ने परोक्ष रूप से चिराग को सलाह देते हुए कहा कि देश और राज्य की वर्तमान स्थिति को देखते हुए किसी भी तरह की बयानबाजी गठबंधन के लिए नुकसानदायक हो सकती है। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए।

आतंकी हमले पर मांझी का तीखा रूख

पहलगाम हमले को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा कि यह एक जघन्य और अमानवीय अपराध है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकवादियों को अब घर में घुसकर मारा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुरंत देश लौटे हैं और गृह मंत्री अमित शाह भी दौरा कर चुके हैं। केंद्र सरकार लगातार उच्च स्तरीय बैठकें कर रही है और जल्द ही दोषियों को मार गिराया जाएगा।

महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...

सड़क निर्माण में लापरवाही पर संवेदक 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

पटना : ग्रामीण कार्य विभाग ने निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले संवेदक के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए दंडात्मक कार्रवाई की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img