मांझी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- महागठबंधन हारा हुआ पहलवान है

जहानाबाद : चुनावी माहौल में जहानाबाद पहुंचे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व गया लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी जीतनराम मांझी ने विपक्ष के नेताओं पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि बगैर दूल्हा के बारात सजाने वाले की स्थिति 2019 से भी बदतर होने वाली है। इस चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार ही नहीं पूरे देश की जनता एक जुट होकर एनडीए के पक्ष में मतदान कर रही है।

GOAL Logo page 0001 20 22Scope News

उन्होंने कहा कि अब तक विपक्ष के द्वारा प्रधानमंत्री पद का कौन दावेदार हैं। इसकी घोषणा नहीं किया गया है और लगातार एनडीए पर हमला किया जा रहा है कि एनडीए बहुमत नहीं प्राप्त कर सकेगा। ऐसी स्थिति में विपक्ष का यह बयान हताशा का परिचायक बन गया है। जहानाबाद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि विपक्ष की स्थिति हारे हुए पहलवान की तरह है। जिस तरह से हारे हुए पहलवान कहता है कि अबकी बार हम जरूर पटक देंगे। बावजूद उसके पटकने में वह असफल साबित होता है।

उन्होंने सारण की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना नहीं होनी चाहिए थी। विपक्ष के द्वारा जो लगातार एनडीए के कार्यकर्ताओं पर गोली चलाने की बात कही जा रही है। मेरा कहना है कि सबसे पहले मतदान केंद्र पर किस पार्टी के लोगों ने जाकर वहां तनाव पैदा किया। उस मतदान केंद्र के मतदाता धन्यवाद के पात्र हैं। जिन्होंने शांतिपूर्वक अपना मतदान किया लेकिन कुछ पार्टी के प्रत्याशी एवं नेताओं ने लोगों को उकसाने का कार्य किया। जिसका नतीजा हुआ कि दूसरे दिन एक बार फिर इस पार्टी के लोगों के द्वारा घर पर जाकर हंगामा किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा जांच कर कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : ‘NDA गठबंधन की निकल गई हवा, कह रहे थे 400 पार, हो गए तड़ीपार’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...