Commercial Advertisment

विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी हम पार्टी, कहा- 40 सीटों पर लड़ेंगे

पटना : हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (HAM) पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर तैयारी में जुट गई है। राज्य स्तरीय अभिनंदन समरोह पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री व हम के संरक्षक जीतनराम मांझी और उनके बेटे व बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन सहित पार्टी के सभी बड़े-छोटे नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपको बता दें कि बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव भी होना है, जिसमें एक सीट जीतनराम मांझी के लोकसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई है। वो सीट इमामगंज विधानसभा की है। अभिनंदन समारोह में पार्टी के कई कार्यकर्ता ने हुंकार भरा कि आगामी विधानसभा चुनाव में 40 सीटों के ऊपर दवा होगा। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि हम पार्टी 2025 के चुनाव में 40 सीटों के ऊपर चुनाव लड़ेगी।

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर आज इंडिया गठबंधन बिहार में प्रतिरोध मार्च निकाल रहा है। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि उनका जो काम हैं वह करते रहे। बिहार में लॉ एंड आर्डर दुरुस्त है। पहले वह अपने माता-पिता के शासनकाल का याद करें। उस समय क्या होता था। वहीं उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर दुकान पर नेम प्लेट लगाए जाने पर कहा कि इसमें गलत क्या है। इससे लोगों को सहूलियत होगी। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

पार्टी झारखंड और उत्तर प्रदेश में लड़ेगी चुनाव – जीतनराम मांझी

जीतनराम मांझी ने कहा कि हमारी पार्टी झारखंड और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। केंद्रीय मंत्री मांझी ने सभी कार्यकताओं को टास्क दिया। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने हमें और हमारी पार्टी को 2015 में जन्म दिया। फिर हमको तोड़ना चाहा लेकिन हमारी पार्टी ने नेताओं ने कहा कि पार्टी का विलय नहीं करना है और आज देखिए उसी के परिणाम है। आज केंद्र में हमारी पार्टी प्रतिनिधित्व कर रहा है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी चार बीमारी से जूझ रहे हैं। हमको चिंता होता है लेकिन पता नहीं कहा से रोज हमको नई ऊर्जा मिल रहा है। हम 81 साल के हो गए हैं।

Manjhi 3 22Scope News
पार्टी झारखंड और उत्तर प्रदेश में लड़ेगी चुनाव – जीतनराम मांझी

23 फरवरी 2025 को पटना के गांधी मैदान में रैली की तैयारी – संतोष सुमन

हम प्रमुख व बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने हम पार्टी राज्य स्तरीय अभिनंदन समरोह में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल फूंका। उन्होंने कहा कि 40 सीट पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। 23 फरवरी 2025 को पटना के गांधी मैदान में रैली की तैयारी हो रही है।

Mantri Santosh Suman 22Scope News
23 फरवरी 2025 को पटना के गांधी मैदान में रैली की तैयारी – संतोष सुमन

यह भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री मांझी दिल्ली से गया पहुंचे, फरियादियों से मिलकर सुनी फरियाद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

CK Anil Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग के नए अपर...

CK Anil Bihar Education Department, पटना: बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सीके अनिल एक बार फिर चर्चा में हैं। करीब 21 साल पहले सीवान...

Chirag Paswan Opposition Rally Statement: रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली...

Chirag Paswan Opposition Rally Statement, पटना: रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग...

Vaibhav Suryavanshi News: वैभव को बाहर रखने से टीम इंडिया को...

 न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बावजूद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल। 22 Scope के एडिटर इन चीफ गंगेश गुंजन ने बताया,...