तेजस्वी पर MANJHI का तंज, कहा ‘उन्होंने हनीमून भी हेलीकाप्टर में मनाया था’

MANJHI

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने लोकसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने तेजस्वी के इंडिया गठबंधन की सरकार के गठन के दावा तंज कसते हुए कहा कि कभी हारने वाला कहता है कि हम हार रहे रहे हैं। वे लोग फ़्रस्ट्रेट हो गए हैं इसलिए कभी हिंसा का सहारा ले रहे हैं तो कभी तनाव फैला रहे हैं।

वहीं तेजस्वी यादव के द्वारा हेलिकॉप्टर में केक काटने को लेकर मांझी ने कहा कि वे तो अपनी शादी के बाद हनीमून भी हेलीकॉप्टर में मनाए थे। मांझी ने छपरा में चुनावी हिंसा को दुःखद घटना बताया। उन्होंने विपक्ष पर हिंसा फ़ैलाने का आरोप लगाया। वे लोग लॉ एंड आर्डर बिगाड़ना चाहते हैं। यह जांच का विषय है। निष्पक्ष जांच की हम भी मांग करते हैं। घटना में जिनकी मृत्यु हुई है हम उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

गोपालगंज में NDA नेताओं ने की प्रेस वार्ता, कहा ‘सीएम नीतीश के कार्यकाल में…’

MANJHI MANJHI MANJHI

MANJHI

Share with family and friends: