मनोज तिवारी ने RAHUL GANDHI पर दिया बड़ा बयान, ‘राहुल गांधी कम से कम 24 वर्ष बाद की सोचें’

पटना: मनोज तिवारी ने RAHUL GANDHI पर दिया बड़ा बयान – लोकसभा चुनाव के अंतिम दिनों में अब राजनीतिक हलचल काफी तेज है। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अमित शाह जो कहते हैं वह बहुत सोच समझ कर कहते हैं। जनता ने इन लोगों को साफ कर दिया है खड़गे जी पर गाज गिरेगा। उन्होंने कहा कि मैं देवघर में एक छोटा सा रोड शो में करीब 70 हजार लोगों को देखा। देश में एनडीए का हवा है। RAHUL GANDHI

इसके साथ ही मनोज तिवारी ने कहा कि कल मैं पंजाब जाऊंगा जहां कांग्रेस ने कहा है कि पंजाब में यूपी बिहार के लोगों को घुसने नहीं दूंगा तो मैं जाकर देखूंगा कि मुझे कौन रोकता है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो कांग्रेस अपने सांसद से इस तरह के बयान दिलवा रहे हैं ऐसे कांग्रेस को बिहार में एक भी सीट नहीं मिलना चाहिए। वहीं इंडिया गठबंधन के बैठक में ममता बनर्जी के शामिल नहीं होने की बात पर कहा कि यह गठबंधन है ही नहीं।

ये तो अवसरवादी एक गिरोह है और जैसे जैसे इन्हे पता चलता है कि एक और नुकसान हो गया तो लोग उछल उछल कर भाग रहे हैं। मुझे लगता है कि 4 जून के बाद जो इनके अंदर लट्ठ बजेगा उसकी कल्पना सब लोग कर सकते हैं। मनोज तिवारी ने पंजाब में यूपी बिहार के लोगों को नहीं घुसने देने के कांग्रेस के बयान पर जोर देते हुए कहा कि आज हम चल रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी से कहा कि जो कांग्रेस ऐसे बयान दे रही है या तो आप उससे गठबंधन तोड़ लें या फिर कांग्रेस के साथ इनका इंडिया गठबंधन है सभी को यूपी बिहार के लोग सबक सिखाएगी।

वहीं RAHUL GANDHI को लेकर एक सवाल जवाब में मनोज तिवारी ने कहा कि RAHUL GANDHI कम से कम 24 वर्ष बाद की सोचें। वे कम से कम 2047 तक कुछ भी सोचने के लायक नहीं रहेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

JDU का लालू पर बड़ा हमला ‘आपके उम्मीदवार की राजनीतिक हैसियत…’

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...