मनोज तिवारी ने पवन सिंह को लेकर कहा- बड़ा होता है MLC का पद

पटना : दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा सांसद मनोज तिवारी अभी थोड़ी देर पहले पटना पहुंचे हैं। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी नेता व एमएलसी पवन सिंह को लेकर बड़ी बात कही है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि एमएलसी बहुत बड़ा पद होता है। एमएलसी बनने के लिए तो लोग तरसते रहते हैं। यह बहुत बड़ा पद होता है। इससे काफी जनता का सेवा किया जा सकता है। मैने आपको पहले भी कहा था पवन सिंह हमरा भाई है, पार्टी का पसंदीदा कार्यकर्ता है। बहुत कर्मठ है।

अभी MLC बनाया गया है, आगे आसमान पूरा खड़ा है – सांसद मनोज तिवारी

सांसद मनोज तिवारी ने पवन सिंह को लेकर कहा कि जल्द कुछ ना कुछ बड़ा मिलेगा। अभी एमएलसी बनाया गया है, आगे आसमान पूरा खड़ा है। मंत्री बनने के सवाल पर कहा कि सभी बात हम ही से मत कहलवाए, जल्द कुछ ना कुछ बड़ा मिलेगा। वहीं खान और रौशन आनंद के विवाद पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि इस बात से बहुत दुखी हूं, इसमें जो गला काट प्रतियोगिता हो रही है इससे कोचिंग की बहुत बदनामी हो रही है। क्या कोचिंग माफिया की छवि आ रही है। हम चाहते हैं बिहार पुलिस इस मामले में निष्पक्ष होकर जांच करें जो भी दोषी हो वह बक्से नहीं जाएंगे।

MP Manoj Tiwari 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की अपने उम्मीदवार की सूची, पवन सिंह जाएंगे उच्च सदन

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...