Garhwa में लाडली सेवा सदन सील, कई सामान जब्त, संचालिका समेत कई गिरफ्तार…

Garhwa : जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत छत्तीसगढ़ सीमा से सटे गोदरमाना गांव में संचालित लाडली सेवा सदन पर मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया। यह कदम उस समय उठाया गया जब उपायुक्त शेखर जमुआर को गुप्त सूचना मिली कि उक्त सेवा सदन में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड मशीन के जरिये भ्रूण का लिंग परीक्षण किया जाता है।

ये भी पढ़ें- Breaking : सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में TAC की बैठक संपन्न, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा… 

रंका अनुमंडल पदाधिकारी समेत कई अफसरों ने मारा छापा

Garhwa : लाडली सेवा सदन सील
Garhwa : लाडली सेवा सदन सील

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपायुक्त ने इस संवेदनशील सूचना की पुष्टि होते ही रंका अनुमंडल पदाधिकारी रूद्र प्रताप की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल का गठन किया, जिसमें अंचल अधिकारी शिवपूजन तिवारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह शामिल थे। जांच दल ने गोपनीय तरीके से गोदरमाना पहुंचकर लाडली सेवा सदन में छापेमारी की।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : झरिया में जमकर मारपीट, भाजपा नेता लक्की सिंह के दो समर्थक गिरफ्तार… 

छापेमारी के दौरान क्लिनिक की संचालिका तबस्सुम आरा ने दावा किया कि वहां कोई अल्ट्रासाउंड नहीं होता। लेकिन भर्ती मरीज अंकिता देवी ने जांच दल को बताया कि उसने यहां दो बार अल्ट्रासाउंड कराया है। जांच के क्रम में जिस कमरे को बंद रखा गया था, उसमें एक नवजात शिशु पाया गया। उसी से सटे एक तालेबंद कमरे, जिस पर “वॉशरूम” लिखा था, को खोलने पर वहां अल्ट्रासाउंड मशीन, जांच बेड, जैल, ग्लव्स और अन्य उपकरण बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : निरसा थाने का आदिवासियों ने कर दिया घेराव और करने लगे… 

Garhwa : बेहोशी की दवाएं, गर्भपात किट समेत कई सामान जब्त

Garhwa बेहोशी के इंजेक्शन समेत कई सामान बरामद
Garhwa बेहोशी के इंजेक्शन समेत कई सामान बरामद

इसके अतिरिक्त, मरीजों के नाम दर्ज पंजी में अमिता सिंह नामक महिला का अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी पाया गया। वहीं, छापेमारी में बेहोशी की दवाएं, गर्भपात किट, प्रतिबंधित दवाएं, कई डॉक्टरों के नाम के फर्जी मुहर और पर्चियां भी मिलीं। यह स्पष्ट हो गया कि इस सेवा सदन में न केवल भ्रूण लिंग जांच बल्कि अवैध गर्भपात भी किया जाता था।

ये भी पढ़ें- Breaking : कल होगी झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर… 

मौके से मिले नवजात (करीब एक दिन का लड़का) को बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल, गढ़वा भेजा गया, जहां वह NICU में भर्ती है। संचालिका तबस्सुम आरा का दावा था कि बच्चा झाड़ियों में फेंका मिला था, लेकिन उसके माता-पिता का कोई अता-पता नहीं है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : गर्मी छुट्टी में घर आई युवती के साथ गैंगरेप, तीन गिरफ्तार… 

लिंग परीक्षण संलिप्त किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा-डीसी

Garhwa मामले की जानकारी देते अधिकारी
Garhwa मामले की जानकारी देते अधिकारी

मामले की जानकारी जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को भी दी गई है। प्रशासन ने मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन और सभी आपत्तिजनक सामग्री जब्त कर रंका थाना में जमा कर दिया है। वहीं तबस्सुम आरा और उनके पति शाहीद आलम, जो सेवा सदन के मालिक हैं को गिरफ्तार कर रंका थाना में केस दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : TAC बैठक में निर्णय! जिस गांव में 50% से ज्यादा आदिवासी वहां शराब दुकान का लाइसेंस सिर्फ आदिवासियों को… 

उपायुक्त शेखर जमुआर ने प्रेस को बताया कि यह घटना अत्यंत चिंताजनक है। गर्भ में पल रहे शिशु का लिंग परीक्षण और गर्भपात कराना पूर्णतः अवैध है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

आकाश कुमार की रिपोर्ट–

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...

Sariya Football Tournament: सरिया में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, गिरिडीह ने...

Sariya Football Tournament: सरिया हाई स्कूल मैदान में सोमवार को राज्यस्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्लब,...

Jamshedpur 30 Bed Hospital: ग्रामीणों के लिए बड़ी खबर! डुमरिया में...

Jamshedpur 30 Bed Hospital: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...