Breaking : रांची के चुटिया में धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी के आरोपी के घर छापेमारी कर…

Breaking 

Ranchi : राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णपुरी में शनिवार को धनबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। धनबाद के बैंक मोड़ थाना में ठगी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी रवि कुमार के रांची स्थित आवास पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर पर कोर्ट के निर्देश पर इश्तिहार (वारंट नोटिस) चिपकाया गया है।

ये भी पढ़ें-  Dhanbad : राजापुर आउटसोर्सिंग में घातक हथियार के बल पर बोला धावा, कर्मियों को बनाया बंधक 

Breaking : ठगी के आरोपी का घर
Breaking : ठगी के आरोपी का घर

Breaking : 2023 में मोबाइल शोरूम में लाखों की ठगी का आरोप

जानकारी के अनुसार, आरोपी रवि कुमार पर 2023 में धनबाद के एक मोबाइल शोरूम में कार्यरत रहने के दौरान लाखों रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर बैंक मोड़ थाना में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन तब से लेकर अब तक आरोपी फरार चल रहा है।

ये भी पढ़ें- अगर करोड़पति बनना है तो सब काम छोड़कर Jharkhand आए, हेमंत सरकार ने कर दिया ऐलान, 8 करोड़… 

Breaking : ठगी के आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाती पुलिस
Breaking : ठगी के आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाती पुलिस

पुलिस ने बताया कि रवि कुमार लंबे समय से ना तो कोर्ट में पेश हो रहा है और ना ही पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहा है। इसी को लेकर कोर्ट के आदेश पर इश्तिहार की कार्रवाई की गई है। यदि आगामी एक माह के भीतर आरोपी सरेंडर नहीं करता है, तो पुलिस उसके घर की कुर्की-जप्ती की कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें- Giridih में मिला हथियारों का जखीरा, पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में गोला बारुद और… 

धनबाद पुलिस की यह कार्रवाई रांची पुलिस के सहयोग से की गई, जिसमें आरोपी के घर की तलाशी भी ली गई, हालांकि आरोपी मौके पर मौजूद नहीं मिला। पुलिस अब उसके संभावित ठिकानों की तलाश कर रही है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img