Advertisment

अंतरराज्यीय गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, किसुन दास पर दर्ज हैं कई मामले

कोडरमा पुलिस ने ओडिशा के जॉजपुर से किया गिरफ्तार

कोडरमा : लूट और छीनतई की घटना को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एक अपराधी किसुन दास को कोडरमा पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। चंदवारा थाना क्षेत्र में पकड़े गए अपराधी और उसके साथी ने स्कूटी की डिक्की तोड़ उसमें रखे 80000 नकदी लेकर फरार हो गए थे। जब पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया तो अपराधी की तलाश की जाने लगी। तकनीकी शाखा की मदद से अपराधी के उड़ीसा में होने सूचना मिली, जिसके बाद कोडरमा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पूछताछ के क्रम में यह बात सामने आई कि 8 अगस्त को जयनगर थाना क्षेत्र में 49 हजार 500 की छिनतई और तिलैया थाना क्षेत्र में 15 फरवरी को 1 लाख 30 हजार रुपए की लूट की घटना को भी इसी अपराधी ने अंजाम दिया था। इसके अलावा पकड़े गए अपराधी पर झारखंड के दूसरे जिलों के अलावे दूसरे राज्यो में पूर्व से लूट और छिनतई के कई मामले दर्ज है। कोडरमा एसपी कुमार गौरव ने बताया कि इस अंतरराज्यीय गिरोह में 2 सदस्य हैं और यह लोग कपड़ा बेचने के लिए फेरीवाला बनकर बैंक और उसके आसपास रेकी किया करते थे और मौका मिलते ही लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे।

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...

Coal Scam: एलबी सिंह की पत्नी समेत पांच लोगों को ED...

 कोयला घोटाला मामले में ED ने कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह समेत पांच लोगों को समन भेजा है। सभी से अलग-अलग तारीखों...