Monday, October 20, 2025
Loading Live TV...

Latest News

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में मनाई दिवाली, बेटे निशांत कुमार भी रहे साथ

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष प्रकाश पर्व दीपावली को पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री आवास में मनाया। उन्होंने अपने हाथों से दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और हर घर में खुशहाली का उजियारा...

Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू टीओपी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय युवक पवन ने स्कूटी से पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार युवक एक राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी पवन नामक युवक ने साहस दिखाते हुए स्कूटी से उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान पवन और एक अपराधी के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान पवन ने झपटमार से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। खुद को फंसता देख...

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, राजद और कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में गंभीर दरार उभरती दिख रही है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ऐलान किया है कि वह बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने कहा कि घोषित 6 सीटों में से किसी एक पर भी उसे उम्मीदवार उतारने का मौका नहीं दिया गया।RJD-कांग्रेस पर आरोप JMM के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस स्थिति के लिए राजद (RJD) और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, और झामुमो को चुनावी...

WJAI पटना जिला की कार्यकारणी बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

पटना : पटना जिला कमिटी के गठन के बाद रविवार 30 जून को पहली बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान डब्ल्यूजेएआई पटना इकाई के अध्यक्ष उज्जवल सिन्हा ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए मीटिंग शुरू की। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने जिला कमिटी के सभी सदस्यों को पटना जिला के विस्तार की जिम्मेदारी दी।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि पटना जिला में ऐसे लोगों की जरूरत है जो संस्था के साथ समन्वय बना कर संस्था को आगे ले जाने में सहयोग करें। पटना और आसपास के वेब पत्रकारों को जोड़ने में काम सभी सदस्य तेजी से शुरू कर दें। अगर किसी सदस्य को डब्ल्यूजेएआई के बारे में कुछ जानकारी चाहिए तो आप कार्यलय सचिव का नंबर उनके साथ साझा कर सकते हैं। उन्होंने एक बात पर जोर देते हुए कहा कि कोई ऐसे छवि वाले लोगों को इस संस्था ना जोड़ें, जिससे संस्था का नाम खराब हो।

सदस्यों को बढ़ाने के अलावा पटना जिला अध्यक्ष ने कुछ-कुछ कार्यक्रम करवाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पटना जिला के तरफ से आने वाले समय में तरह-तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए भी विचार किया जा रहा है। सभी सदस्यों से इसके लिए राय भी मांगी गई है। जिसके बाद एक और मीटिंग में तय किया जाएगा कि किस तरह का कार्यक्रम किया जाना चाहिए। यह बैठक पटना जिला के संयुक्त सचिव कादिर खान के आवास पर संपन्न हुई।

इस दौरान पटना जिला के अध्यक्ष उज्जवल सिन्हा, उपाध्यक्ष योगेश कुमार, सचिव दीपक कुमार, संयुक्त सचिव कादिर खान, कोषाध्यक्ष दीपशिखा मौजूद रही। इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यलय सचिव अकबर ईमाम के देखरेख में यह बैठक संपन्न हुआ। उन्होंने पटना जिला के सदस्यों के साथ अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने इस नए कमिटी को अपनी शुभकामनाएं भी दी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला कमिटी की कोषाध्यक्ष दीपशिखा ने की।

यह भी पढ़े : ग्रीन पूर्णिया ने ITBP के संयुक्त तत्वाधान में लगाए लगभग ढाई सौ सागवान के पेड़

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

 

Related Posts

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में मनाई दिवाली, बेटे निशांत कुमार...

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष प्रकाश पर्व दीपावली को पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री आवास में मनाया। उन्होंने अपने हाथों से...

मेयर के पुत्र शिशिर कुमार ने नामांकन लिया वापस

पटना सिटी : पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। मेयर सीता साहू के पुत्र शिशिर कुमार ने नामांकन वापस लेने...

बिहार विधानसभा चुनाव : 13 सीटें जहां महागठबंधन के दल ही...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव का महासंग्राम शुरू हो गया है। पहले दौर के लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो गई है जबकि दूसरे...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel