Palamu: छतरपुर थाना क्षेत्र के चिरू पटखाही गांव में सड़क की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बना लेने से उत्पन्न हुए विवाद को लेकर तीन पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में एक पक्ष के 11 लोग घायल हो गए हैं, जबकि दूसरे पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इसमें एक पक्ष ने 24 लोगों पर छतरपुर थाना में मामला दर्ज कराया है।
Palamu: तीन पक्षों में जमकर मारपीट
बताते चलें कि, जीएम लैंड की भूमि पर पथ निर्माण की स्वीकृति हुई थी। इसी विवादित भूमि पर दूसरे पक्ष ने मकान बना लिया। इसका विरोध करने पर दो पक्ष के लोग एक पक्ष पर लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। इसमें कई लोग घायल हो गए।
बिनोद सिंह की रिपोर्ट
Highlights