Commercial Advertisment

एक पक्ष ने युवक को मारी गोली तो दूसरे पक्ष के लोगों ने पिता पुत्र को उठा लिया, फिर…

पटना: राजधानी पटना से सटे धनरुआ में इन दिनों दो गुटों के बीच गैंगवार की स्थिति बनी हुई है। दो दिनों के अंदर दो बड़ी घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। एक पक्ष के लोगों ने रविवार को एक युवक राहुल कुमार को गोली मार कर घायल कर दिया तो घटना के प्रतिशोध में दूसरे पक्ष के लोगों ने पिता पुत्र को जबरन घर से अगवा कर लिया। बताया जा रहा है कि बीती देर रात अगवा किये गए पिता पुत्र में से पुत्र का शव बरामद दरधा नदी से बरामद किया गया है जबकि उसका पिता अब भी लापता हैं।

शव बरामद होने के बाद आक्रोशित लोगों ने पटना गया स्टेट हाईवे पर टायर जला कर घंटों जाम कर दिया और पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि दोनों गुट के बीच करीब एक दशक से रंजिश चल रहा है जिसमें अब तक करीब 5 लोगों की जान भी जा चुकी है। लोगों ने बताया कि इसी पुरानी दुश्मनी की वजह से एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को गोली मार दी। प्रतिशोध में दूसरे पक्ष के लोगों ने पिता पुत्र को अगवा कर लिया और पुत्र की हत्या कर शव फेंक दिया जबकि पिता अब भी लापता हैं।

यह भी पढ़ें – 22 को भागलपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस विधायक ने कहा…

मामले में मृतक की पत्नी ने बताया कि रात करीब 10 बजे 10-12 अज्ञात लोग घर में घुसे और जबरन मेरे पति और ससुर को अपने साथ लेकर चले गये। पुलिस को हमने तत्काल सूचना दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा, पटना सिटी पश्चिम एसपी परिचय कुमार और मसौढ़ी के एसडीपीओ कमल मीणा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर हालत को काबू में किया।

पुलिस ने लापता व्यक्ति की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को दरधा नदी में तलाश करने की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही गांव में शांति बनाये रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की गई है। कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  रोटरी क्लब ने बेतिया नगर निगम को सौंपा वातानुकूलित शव वाहन, मेयर ने कहा…

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...